चल बसा दुनिया का सबसे मोटा इंसान
Wed, 20 Aug 2014 01:12 PM IST
क्या आपको पता है कि ऑस्ट्रलिया के ब्रिसबेन से चार किलोमीटर दूर गुआम में दुनिया का सबसे मोटा इंसान रहता था?
चल बसा दुनिया का सबसे मोटा इंसान
दुनिया के इस सबसे मोटे इंसान का नाम रिकी नापुती था और उसका वजन 400 किलो से भी ज्यादा था। सभी तस्वीरें डेली मेल से।
चल बसा दुनिया का सबसे मोटा इंसान
फूड एडिक्शन से ग्रसित रिकी को चेरिल नाम की लड़की से प्यार हो गया। उसके मोटापे को देखने के बावजूद चेरिल ने रिकी से शादी रचाई।
चल बसा दुनिया का सबसे मोटा इंसान
शादी के बाद चेरिल जैसे अपनी जिंदगी जीना भूल ही गई थी। वो बस रिकी को उठाने, बिठाने, चलाने और टॉयलेट करवाने तक का काम करवाती थी।
चल बसा दुनिया का सबसे मोटा इंसान
डॉक्टरों ने रिकी को बताया कि अगर उसकी गैस्ट्रिक बाइपास सर्जरी भी की जाए, तो भी उससे पहले उसे अपने आप से कम से कम 40 किलो वजन घटाना होगा।
चल बसा दुनिया का सबसे मोटा इंसान
अपने मोटापे से घोर तनाव में जा चुके रिकी को सांस लेने में भी तकलीफ होती थी। वो ऑक्सीजन मशीन से सांस लेते थे।
चल बसा दुनिया का सबसे मोटा इंसान
रिकी चाहकर भी अपना वजन कम नहीं कर पाए। इस बीच रिकी और चेरिल के संबंधों में खटास आई और चेरिल ने रिकी को तलाक दे दिया।
चल बसा दुनिया का सबसे मोटा इंसान
पत्नी से जुदा होने के बाद रिकी पूरी तरह से टूट गया। दवाइयां हों या फिर खाना-पीना, कुछ भी उसे नहीं भाता।
चल बसा दुनिया का सबसे मोटा इंसान
एक दिन उसने एक ऐसी गोली खा ली कि उसके बाद फिर वो कभी नहीं जगा।
चल बसा दुनिया का सबसे मोटा इंसान
नवम्बर 10, 2012 को रिकी की जान चली गई। वो केवल 39 साल का था और उसने बहुत तकलीफ से साथ अपना जीवन काटा।