कब्रिस्तान के नाम से ही जेहन में एक अजीब डर बस जाता है। लेकिन क्या आप जानने चाहेंगे ऐसे कब्रिस्तानों के बारे में जहां भूत-प्रेत दिख जाते है?
विज्ञापन
सबसे खौफनाक कब्रिस्तान, जहां दिखते हैं भूत-प्रेत
2 of 10
शिकागों का बैचलर्स ग्रोव कब्रिस्तान अमेरिका का सबसे डरावना कब्रिस्तान है। कई लोगों का दावा है कि उन्होंने यहां अपनी आखों से पिशाचों को आसाधारण गतिविधियों में देखा है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चे उस प्रेतनी के हैं जो सफेद कपड़ों में एक बच्चे लेकर यहां टहलती हुई दिखाई देती है। साल 1991 में शिकागो सन टाइम्स ने एक तस्वीर जारी की थी जिसमें एक महिला कब्र पर बैठी हुई थी।
विज्ञापन
सबसे खौफनाक कब्रिस्तान, जहां दिखते हैं भूत-प्रेत
3 of 10
द हाईगेट कब्रिस्तान संभवता इंग्लैंड का सबसे आलीशान कब्रिस्तान है। सुंदर हरियाली के बीच मकबरों के आस-पास लाजवाब स्थापत्य कला का परिचय देती मूर्तियां लगाई गई हैं। कब्रिस्तान की वास्तुकला भी अविश्वसनीय है। लेकिन लोगों का मानना है कि साल 1960 से यहां एक सात फुट का पिशाच दिखाई देता है, जो अपने सिर पर एक हैट लगाए रहता है।
सबसे खौफनाक कब्रिस्तान, जहां दिखते हैं भूत-प्रेत
4 of 10
अमूमन कब्रिस्तान में मृत लोगों को दफनाकर कब्रें बनाई जाती हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि फिलीपींस के सगाडा में इगरोट जनजाति के लोग लटकने वाली कब्रें बनाते हैं। ये लोग कब्रों को करीब सिर के ऊपर की ऊंचाई पर घाटी की चट्टानों में फंसाकर रखते हैं।
विज्ञापन
सबसे खौफनाक कब्रिस्तान, जहां दिखते हैं भूत-प्रेत
5 of 10
कब्रिस्तान अक्सर डरावने लगते हैं लेकिन रोमानिया के सापैंटा में एक कब्रिस्तान ऐसा है जो अपनी रंगीनियत की वजह से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है। यहां हर कब्र पर बने स्तंभ पर कविताएं और मजाकिया बातें लिखी होती हैं। ये रंगबिरंगा कब्रिस्तान बेहद खूबसूरत लगता है।
विज्ञापन
सबसे खौफनाक कब्रिस्तान, जहां दिखते हैं भूत-प्रेत
6 of 10
इटली के वेनिस में एक पूरा का पूरा आइलैंड ही कब्रिस्तान है। लोग या मृतकों को गंडोला (विशेष प्रकार की नाव) से ले जाते हैं।
विज्ञापन
सबसे खौफनाक कब्रिस्तान, जहां दिखते हैं भूत-प्रेत
7 of 10
इटली के अरबिनो में ऐसा कब्रिस्तान है जिसे मरे हुए लोगों का चर्च कहा जाता है। यहां 18 ममी को दीवार में बनी खास अलमारियों रखा गया है।
सबसे खौफनाक कब्रिस्तान, जहां दिखते हैं भूत-प्रेत
8 of 10
पेरिस में पूरा शहर तहखानों में बने कब्रिस्तानों के ऊपर बसा है। खास बात ये है कि जितनी शहर की आबादी है उससे तीन गुना ज्यादा लोगों यहां दफन हैं। दफन लोगों की संख्या 60 लाख के करीब बताई जाती है।
सबसे खौफनाक कब्रिस्तान, जहां दिखते हैं भूत-प्रेत
9 of 10
इटली के कैपुचिन क्रिप्ट में करीब तीन हजार सात सौ भिक्षुओं की लाशें श्रंखलाबद्ध बने छह कमरों में दफन हैं। ये कब्रिस्तान सैंटा मारिया डेला कॉन्सीजियन डेई कैप्पुचिनी नामक स्थान के नीचे बना है। सन 1631 में कैपुचिन भिक्षु अपने 300 बीमार भाईयों को यहां लाए थे। उनकी मौत के बाद उन्हें यहां दफना दिया गया था। मृतकों की संख्या बढ़ने पर और कमरे बनाए गए और कब्रों को सजाकर पांच भाषाओं में संदेश भी लिखे गए।
कब्र पर हवाई अड्डे का रनवे देखा कभी? यहां देखिए, साल 1980 में अमेरिका के सावाना में जब सवाना हवाई अड्डे का विस्तार किया गया तो निर्माण कार्य के दौरान दो कब्रें मिलीं। कब्रें स्थानीय डॉटसन परिवार के सदस्यों की हैं। अमेरिका में बिना इजाजत कब्र को हटाना मना है इसलिए परिवार की मंजूरी नहीं मिलने पर कब्रों के ऊपर ही रनवे बनाया गया।