चांद पर गए अंतरिक्ष यात्री वहां निशानी के तौर पर क्या क्या छोड़ कर आए, जरा देखिए। एस्ट्रोनॉट चार्ल्स ड्यूक चांद पर जाते वक्त साथ में परिवार की तस्वीर भी ले गए थे। लेकिन वहां की सूरज की रोशनी, तापमान और रेडिएशन इतना तेज था कि तस्वीर धुंधली पड़ गई। इसलिए ये तस्वीर वो वहीं छोड़ आए। अप्रेल 1972 में ये तस्वीर वहां पहुंची थी।
विज्ञापन
चांद पर क्या-क्या अजीबोगरीब चीजें छोड़ आए अंतरिक्ष यात्री
2 of 11
अपोलो 15 के सदस्यों ने ही चांद पर एक लेटे हुए एस्ट्रोनॉट के छोटे से पुतले को छोड़ा था। इसकी लंबाई 8 सेंटीमीटर है। ये उन लोगों की याद में था जो अंतरिक्ष मिशन से जिंदा वापस नहीं आ सके।
विज्ञापन
चांद पर क्या-क्या अजीबोगरीब चीजें छोड़ आए अंतरिक्ष यात्री
3 of 11
सोने की बनी ऑलिव पौधे की पत्ती। ये पत्ती चांद पर जाने वाले पहले पुरुष नील आर्मस्ट्रॉन्ग ने शांति और मानवता के प्रतीक के तौर पर छोड़ी थी।
चांद पर क्या-क्या अजीबोगरीब चीजें छोड़ आए अंतरिक्ष यात्री
4 of 11
चांद पर एक बाज का पंख भी छोड़ा गया था। इस पंख को गैलीलियो के ग्रैवीटेशनल बल के सिद्धांत को सिद्ध करने के लिए इस्तेमाल किया गया था। सिद्धांत ये कहता है कि ग्रैविटी न होने पर, अलग अलग वजन की चीजें भी एक ही गति से नीचे गिरती हैं। इसलिए चांद पर, जहां ग्रैविटी नहीं होती, इस पंख को एक हतौड़े के साथ गिराया गया था। इसके बाद इसे चांद पर ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
चांद पर क्या-क्या अजीबोगरीब चीजें छोड़ आए अंतरिक्ष यात्री
5 of 11
अपोलो 11 जब चांद के मिशन पर गया था तो एस्ट्रोनॉट आर्मस्ट्रॉन्ग और ऑल्ड्रिन वहां 3.8 सेंटीमीटर की सिलिकन की बनी एक डिस्क छोड़ कर आए थे। इस पर बहुत छोटी लिखावट में 73 देशों की जानी मानी हस्तियों के संदेश लिखे हैं। इनमें इंदिरा गांधी और ब्रिटेन की महारानी एलीजाबेथ II के संदेश भी थे।
विज्ञापन
चांद पर क्या-क्या अजीबोगरीब चीजें छोड़ आए अंतरिक्ष यात्री
6 of 11
अंतरिक्ष यात्रियों को धरती के वायुमंडल में वापस आने के लिए सारा गैरजरूरी वजन छोड़ कर आना था। इसलिए वे अपना मल भी अंतरिक्ष में छोड़ कर आए थे। साथ ही स्पेस में पहनने वाले बूट्स भी।
विज्ञापन
चांद पर क्या-क्या अजीबोगरीब चीजें छोड़ आए अंतरिक्ष यात्री
7 of 11
अमेरिका ने अलग-अलग मिशन के दौरान अपने छ: झंडे अंतरिक्ष में छोड़े थे। ऐसा इसलिए क्योंकि जब वे मिशन पर जाते तब तक पिछली बार छोड़ा झंड़ा तेज तापमान के कारण नष्ट हो चुका होता था।
चांद पर क्या-क्या अजीबोगरीब चीजें छोड़ आए अंतरिक्ष यात्री
8 of 11
अपोलो 15 के सदस्य रहे जेम्स इर्विन ओरेगन शहर में स्थित डेविल लेक से लाया हुया लावा का एक टुकड़ा चांद पर छोड़ कर आए थे।
चांद पर क्या-क्या अजीबोगरीब चीजें छोड़ आए अंतरिक्ष यात्री
9 of 11
चांद पर जाने वाले पांचवे व्यक्ति ऐलन बार्टलेट शेपर्ड ने गोल्फ की दो गेंदे चांद पर छोड़ी थीं। मिट्टी का सैंपल लेने वाले यंत्र से उन्होंने गोल्फ क्लब बनाया था और वापस आने से पहले एक-दो गोल्फ खेला भी था।
चांद पर क्या-क्या अजीबोगरीब चीजें छोड़ आए अंतरिक्ष यात्री
10 of 11
अपोलो 12 जब मिशन पर गया था जो साथ में छ: कलाकारों द्वारा बनाई गईं कलाओं से भरी सिरैमिक प्लेट ले गया था। इसे चांद पर ही छोड़ दिया गया था।
चांद पर क्या-क्या अजीबोगरीब चीजें छोड़ आए अंतरिक्ष यात्री
11 of 11
अपोलो 15 के तीन स्दस्यों ने अपना स्नातक मिशिगन विश्विद्यालय से पूरा किया था। वहां के गौरवान्वित छात्र होने के नाते वे अपने साथ चांद पर विश्वविद्यालय के एलूमिनाई असोसिएशन का अधिकारपत्र ले गए थे। जिसे वे वहीं छोड़ कर आए।