फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना चाहेंगे दुनिया की 10 सबसे तेज रफ्तार चीजें? अभी क्लिक करें

Sat, 21 Nov 2015 06:17 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
रफ्तार का जुनून रखते हैं तो दुनिया की सबसे तेज रफ्तार चीजों को भी देख लीजिए। इनकी गति ऐसी है कि जानकर दंग रह जाएंगे।
विज्ञापन

जानना चाहेंगे दुनिया की 10 सबसे तेज रफ्तार चीजें? अभी क्लिक करें

2 of 11
दुबई की लोटस इवोरा दुनिया की सबसे तेज एंबुलेंस है। ये 185 मील यानी करीब 297 किलोमीटर की रफ्तार भर सकती है। ये एंबुलेंस मिलने पर काफी हद तक रोगियों के वक्त पर अस्पताल पहुंचने की गारंटी हो जाती है।
विज्ञापन

जानना चाहेंगे दुनिया की 10 सबसे तेज रफ्तार चीजें? अभी क्लिक करें

3 of 11
ये एसआर-71 ब्लैकबर्ड है। ये आसमान में सबसे तेज रफ्तार उड़ान भरने वाला जहाज है। हैरानी की बात ये है कि इसे वायुसेना और बाद में नासा से रिटायर हुए एक अमेरिकी ने बनाया था। आज तक इसकी रफ्तार को कोई दूसरा जहाज पा नहीं सका है।

जानना चाहेंगे दुनिया की 10 सबसे तेज रफ्तार चीजें? अभी क्लिक करें

4 of 11
वुगाटी वेयरोन को पछाड़कर हेनेसी वेनोम जीटी दुनिया की सबसे तेज रफ्तार चलने वाली कार है। ये 270.49 मील यानी करीब 435 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। हालांकि प्रतिस्पर्धा में इस कार ने एक तरफ से ही दूरी तय की है, इसलिए गिनीज के रिकॉर्ड में बुगाटी का नाम है।
विज्ञापन

जानना चाहेंगे दुनिया की 10 सबसे तेज रफ्तार चीजें? अभी क्लिक करें

5 of 11
थर्स्ट एसएससी एक सुपरसॉनिक नॉन प्रोडक्शन कार है। ये एक ब्रिटिश जेट चलित कार है। साल 1997 में रॉयल एयरफोर्स के पायलट एंडी ग्रेन ने इसे नेवादा के ब्लैक रॉक रेगिस्तान में 763 मील यानी करीब बारह सौ सत्ताईस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ाया था।
विज्ञापन

जानना चाहेंगे दुनिया की 10 सबसे तेज रफ्तार चीजें? अभी क्लिक करें

6 of 11
चीन का तियानहे-2 दुनिया का सबसे तेज कंप्यूटर है। बताया जाता है कि ये एप्पल के मैक से 4000 गुना तेज है। ये चीन की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ डिफेंस टेक्नोलॉजी में रखा गया है। इसकी कुल कीमत 390 मिलियन डॉलर यानी करीब 25 अरब 80 करोड़ 23 लाख 80 हजार 5 सौ रुपए है।
विज्ञापन

जानना चाहेंगे दुनिया की 10 सबसे तेज रफ्तार चीजें? अभी क्लिक करें

7 of 11
शायद ही कोई हो, जो जमैका के धावक उसेन बोल्ट को नहीं जानता हो। बोल्ट दुनिया के सबसे तेज धावक हैं। ये 100 और 200 मीटर की दौड़ को मिलाकर आठ बार विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। इस 29 वर्षीय धावक के पास ओलंपिक से छह गोल्ड मेडल हैं।

जानना चाहेंगे दुनिया की 10 सबसे तेज रफ्तार चीजें? अभी क्लिक करें

8 of 11
चीता को दुनिया का तेज दौड़ाने वाला जानवर माना जाता है। ये 75 मील यानी करीब 120 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ सकता है। ये महज तीन सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। कम ही कारें ऐसी हैं जो इतनी तेजी से रफ्तार पकड़ सकती हैं।

जानना चाहेंगे दुनिया की 10 सबसे तेज रफ्तार चीजें? अभी क्लिक करें

9 of 11
अबु धाबी के फरारी वर्ल्ड में दुनिया का सबसे तेज चलने वाला रोलरकॉस्टर है। ये पांच सेकेंड में 150 मील यानी करीब 241 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ लेता है। रफ्तार की वजह से इसका ट्रैक 2 किलोमीटर और 200 मीटर लंबा बनाया गया है।

जानना चाहेंगे दुनिया की 10 सबसे तेज रफ्तार चीजें? अभी क्लिक करें

10 of 11
दुनिया की सबसे तेज वॉटरस्लाइड इंसानो ब्राजील में है। इसकी ऊंचाई 41 मीटर यानी तकरीबन 14 मालों की इमारत के बराबर है।
विज्ञापन

जानना चाहेंगे दुनिया की 10 सबसे तेज रफ्तार चीजें? अभी क्लिक करें

11 of 11
अमेरिकन रैपर रिकी राफाएल ब्राउन को दुनिया का सबसे तेज रैपर माना जाता है।

सोर्स-द रिचेस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें