वो हमेशा से सुपरमैन का बड़ा वाला फैन था। लेकिन शायद ही किसी को पता था कि उस पर ये दीवानगी बुरी तरह से सिर चढ़कर बोलेगी।
विज्ञापन
सुपरमैन बनने की चाहत में बदन का किया वो हाल, पेट बन गया गुब्बारा
2 of 6
इस शख्स का नाम है हर्बेट शैबेज। देखने से पता नहीं लगेगा पर उनकी उम्र 37 साल की है। आप उन्हें देखेंगे तो कहेंगे कि ये किसी फिक्शनल कैरेक्टर की तरह दिखता है। सभी तस्वीरें डेली मेल से।
विज्ञापन
सुपरमैन बनने की चाहत में बदन का किया वो हाल, पेट बन गया गुब्बारा
3 of 6
18 साल की उम्र में आते ही उसने सुपरमैन जैसा दिखने के लिए सर्जरियां करवानी शुरू कर दी। उसने एक के बाद बदन के हर अंग की सर्जरी करवानी शुरू कर दी।
सुपरमैन बनने की चाहत में बदन का किया वो हाल, पेट बन गया गुब्बारा
4 of 6
हर्बेट शैवेज फिलीपीन्स के कलांबा शहर से हैं और अब तक नाक, कान, जबड़ों सभी की सर्जरी करवाई। गिनती में कुल 23, इन सर्जरियों में स्किन को और सफेद करने वाली सर्जरी भी शामिल है। वो जब इससे भी खुश नहीं हुआ तो उसने सुपरमैन जैसे एब्स पाने के लिए सर्जरी करवानी चाही। वो सुपरमैन की तरह ही स्टील जैसे एब्स पाने की चाहत में था। पर जब वो इस सर्जरी के लिए डॉक्टरों के पास गया, तो उसके पेट का हाल देखकर डॉक्टरों ने उसे ऐसा करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
सुपरमैन बनने की चाहत में बदन का किया वो हाल, पेट बन गया गुब्बारा
5 of 6
उनका कहना था कि शैवेज पहले से ही अपने एब्स में जहरीले फिलर्स डालते हैं। इससे वो मर सकते हैं और अंदर से उनकी हालत गंभीर है।
सुपरमैन बनने की चाहत में बदन का किया वो हाल, पेट बन गया गुब्बारा
6 of 6
वो जो भी फिलर्स लेते हैं वो सब गैर-कानूनी हैं और इसके ऊपर से सर्जरी करना और ठीक नहीं होगा। पर शैवेज नहीं मानते। उनका मानना है कि जब तक उन्हें ये नहीं महसूस होता कि उनका बदन कुछ और सर्जरी बर्दाश्त नहीं कर सकता, वो इसे फौरन रोक देंगे।