फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकिए, झूले से शादी करके वो सब करते हैं जो इंसानों संग होता है

विज्ञापन
1 of 10
स्वीडेन की रहने वाली लड़की ईजा रीटा बर्लिन दीवार के साथ प्यार में पड़ गई। वह सात साल की थी जब उसने इस दीवार को पहली बार टीवी पर देखा था औऱ तभी इसे इससे प्यार करने लगी थी। तब से उसने दीवार की तस्वीरें इक्क्ठा करना शुरू किया। जब वो दीवार को छठी बार देखने गई तो कई मेहमानों के सामने उसने दीवार से शादी की। उसने अपने नाम के आगे ब्रलीनर-मौअर भी लगाया जिसका मतलब होता है बर्लिन वॉल। उसका बहुत बुरा हाल हुआ था जब 1989 में दीवार को गिरा दिया गया था।
विज्ञापन

तकिए, झूले से शादी करके वो सब करते हैं जो इंसानों संग होता है

2 of 10
एडवर्ड स्मिथ नाम का आदमी मशीनों की तरफ शारीरिक रूप से आकर्षित होता है। पिछले 45 सालों में वो 100 कारों की तरफ आकर्षित हो चुका है। अब जाकर वो अपनी महबूबा वैनिला के साथ ही रहता है।
विज्ञापन

तकिए, झूले से शादी करके वो सब करते हैं जो इंसानों संग होता है

3 of 10
बिल रिफ्का नाम का 35 वर्षीय आदमी इस बात को कबूल कर चुका है कि वह अपने आईबुक लैपटॉप के साथ रिलेशनशिप में है। वो मानता है कि आईबुक पुरुष है और उन दोनों का प्रेम प्रसंग है। हालांकि वो मानता है कि वो दूसरे लैपटॉप के साथ भी फ्लर्ट करता है।

तकिए, झूले से शादी करके वो सब करते हैं जो इंसानों संग होता है

4 of 10
अमेरिका के डुआवीड हकैनहैगुआडोल नाम के व्यक्ति ने एक पुतले से शादी रचाई और उसका नाम रखा क्लारा। यहां तक कि उसने शादी का वीडियो बनाने औऱ तस्वीरें लेने के लिए बकाएदा कैमरे वालों को भी बुलाया था। ज्यादातर लोग इस शादी को गंभरता से नहीं लेते लेकिन कई लोगों ने डुआवीडो को क्लारा के साथ इधर उधर वैसे ही घूमते देखा है जैसे पति पत्नी घूमते हैं।
विज्ञापन

तकिए, झूले से शादी करके वो सब करते हैं जो इंसानों संग होता है

5 of 10
ब्रिटेन की महिला अमांडा व्हिटटेकर मानती हैं कि पिछले कई सालों में उन्हें कई तरह के आकार की चीजों की तरफ आकर्षण हुआ है लेकिन वे सबसे ज्यादा स्टैचू ऑफ लिबर्टी की तरफ आकर्षित हैं। अमांडा उसे लिबी कह कर बुलाती हैं और 2007 से अब तक वे उसे पांच बार देखने जा चुकी हैं।  
विज्ञापन

तकिए, झूले से शादी करके वो सब करते हैं जो इंसानों संग होता है

6 of 10
पेनसिलवेनिया की एमी वोल्फ नोबेल्स अम्यूजमेंट पार्क के एक झूले 1001 नैच से प्यार कर बैठी। एमी 13 साल की उम्र से ही उसकी तरफ आकर्षित थी। 10 सालों में 3000 झूलों पर झूल लेने के बाद 2009 में उसने इस झूले को प्रपोज किया और बंधन में बंध गई। एमी ने अपना पिछला नाम भी वेबर कर लिया, जो इस झूले के निर्माता हैं। अब वो इस झूले की एक तस्वीर के साथ सोती है। यहां तक कि वह कुछ बोल्ड और पेंच भी साथ लेकर घूमती है ताकि अपने साथ के करीब महसूस कर सके।
विज्ञापन

तकिए, झूले से शादी करके वो सब करते हैं जो इंसानों संग होता है

7 of 10
64 साल की कनाडा की रहने वाली वैल थीरॉक्स पिछले कुछ सालों से लगातार इंग्लैंड के चक्कर लगाती रहती थीं क्योंकि उनका शाहबलूत(ओक) के एक पेड़ से अफेयर था। वैल रिटायर नर्स हैं और हर साल ब्रिटेन में जाकर कुछ वर्कशॉप करती हैं। अपने इस काम के बीच वह पेड़ से मिलने का वक्त जरूर निकालती हैं जो कि हैंपशायर में है। वे हर सुबह पेड़ के साथ अकेले बिताती हैं और उससे गले लगी रहती हैं।

तकिए, झूले से शादी करके वो सब करते हैं जो इंसानों संग होता है

8 of 10
31 जनवरी 2010 को ब्रिटेन की रहने वाली हर्मोएनी वे नाम की लड़की ने अनौपचारिक तरीके से अपने मेक बुक प्रो लैपटॉप से शादी कर ली। वो उसे प्यार से एलेक्स बुलाती है। हर्मोएनी एक कंपनी में ब्लॉग लिखती हैं और उनके मुताबिक उनके दिन का हर लम्हा उनके लैपटॉप के लिए होता है। फिलहाल के कानून के मुताबिक तो कंप्यूटर से शादी मान्य नहीं है लेकिन हर्मोएनी उम्मीद करती हैं कि आने वाले वक्त में ऐसा भी हो जाएगा।

तकिए, झूले से शादी करके वो सब करते हैं जो इंसानों संग होता है

9 of 10
दक्षिण कोरिया के ली जिन-ग्यू को एक तकिए से ऐसा प्यार हुआ कि शादी कर के ही माने। इस बड़े से तकिए पर एक एनिमेटेड सीरीज की जादुई लड़की फेट टेस्टारोसा की तस्वीर बनी हुई थी। 2010 में ली ने बकाएदा उसे शादी का जोड़ा पहना कर शादी की। पादरी के सामने पूरे रीति रिवाज के साथ उसे अपनी पत्नी बनाया। ली के दोस्त कहते हैं कि वह इससे इतना प्यार करता है कि जहां भी जाता है, इसे साथ लेकर जाता है।

विज्ञापन

तकिए, झूले से शादी करके वो सब करते हैं जो इंसानों संग होता है

10 of 10
डेवकैट नाम के इस व्यक्ति को प्यार में हमेशा धोखा ही मिला लेकिन उसे सच्चा प्यार मिला नकली गुड़िया में जिसे देखते ही पहली नजर में उससे प्यार कर बैठा। इस गुड़िया का नाम है सिडोर। इनकी शादी को 13 साल हो चुके हैं। डेवकैट सिडोर के साथ पत्नी जैसा ही व्यवहार करते हैं। सोर्स-वंडरलिस्ट.कॉम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें