घर को खुशबूदार रखने वाले एयर फ्रेशनर तक को नहीं छोड़ती है ये औरत, हफ्तेभर में 20 केन कर जाती है चट। डॉक्टर भी इसकी लत से परेशान हैं।
विज्ञापन
इस औरत को लगी अजीब लत, पानी की तरह पी जाती है एयर फ्रेशनर
2 of 8
27 वर्षीय ये औरत दो बच्चों की मां है। नाम है ईवलिन। इसे एयर फ्रेशनर पीने की ऐसी लत लगी है कि इसके बिना रह नहीं सकती। ये बात ईवलिन खुद कहती है।
विज्ञापन
इस औरत को लगी अजीब लत, पानी की तरह पी जाती है एयर फ्रेशनर
3 of 8
अमेरिका के मिजूरी के केप गिरारडियू की रहने वाली ईवलिन बीते तीन साल से रोजाना एयर फ्रेशनर को पी रही है। जानकारों के मुताबिक एयर फ्रेशनर बेशक खुशबूदार हों, लेकिन इसमें इस्तेमाल होने वाले केमिकल जहर के समान होते हैं।
इस औरत को लगी अजीब लत, पानी की तरह पी जाती है एयर फ्रेशनर
4 of 8
बतौर ईवलिन उसे एयर फ्रेशनर से आने वाली फ्रेश लिनेन फ्रेगनेंस की लत लगी है। जिसे वो किसी भी हालत में नहीं छोड़ सकती है। ईवलिन इसका सेवन सुबह, दोपहर और शाम को रोजाना करती है। ईवलिन इसे कभी सीधे मुंह में स्प्रे करके या कभी कप में बर्फ के साथ मिलाकर सेवन करती है।
विज्ञापन
इस औरत को लगी अजीब लत, पानी की तरह पी जाती है एयर फ्रेशनर
5 of 8
ईवलिन की इस लत से डॉक्टर आजिज आ गए है। डॉक्टरों ने ईवलिन को चेतावनी दे दी है कि अगर वो इस जहरीले पदार्थ का सेवन नहीं छोड़ेगी तो जल्द ही उसकी मौत तय है।
विज्ञापन
इस औरत को लगी अजीब लत, पानी की तरह पी जाती है एयर फ्रेशनर
6 of 8
ईवलिन का भरा-पूरा परिवार है। दो बच्चे हैं। लेकिन नशे के आगे ईवलिन को मौत का भी खौफ नहीं हैं। हाल ही में एक रिएलिटी शो 'माई स्ट्रेंज एडिक्शन' में ईवलिन की इस लत का प्रसारण हुआ।
विज्ञापन
इस औरत को लगी अजीब लत, पानी की तरह पी जाती है एयर फ्रेशनर
7 of 8
ईवलिन एक फर्नीचर स्टोर में बतौर सेल्स मैनेजर काम करती है। ईवलिन बताती है कि घर में या ऑफिस में काम करते वक्त वो हमेशा ये सुनिश्चित कर लेती है कि उसने फ्रेश लिनेन वाले एयर फ्रेशनर को अपने पास रख लिया है, ताकि जरूरत पड़ने पर उसका सेवन कर सके।
इस औरत को लगी अजीब लत, पानी की तरह पी जाती है एयर फ्रेशनर
8 of 8
ईवलिन बताती है कि एक बार दुघर्टनावश उसने एयरफ्रेशनर को चख लिया, उसके बाद उसे ऐसी लत लगी कि छूटते नहीं बन रही है। ईवलिन के मुताबिक उसकी मां की मौत के बाद ये लत बढ़ती चली गई।