फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक रासायनिक हथियार

विज्ञापन
1 of 13
हाल ही में ऐसी भी खबर आई थी रूस ने रक्का शहर में आईएस के खिलाफ रासायनिक हथियारों से हमला किया था। तो आइए जानते हैं कितने देशों के पास हैं रायायनिक हथियार और कितने हैं ये खतरनाक।
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक रासायनिक हथियार

2 of 13
सफेद फॉस्फोरस- इस रासायनिक हथियार का प्रयोग हाल ही में रूस ने सीरिया के रक्का शहर में किया जिसके बाद उसकी कड़ी आलोचना की गई। इस रासायनिक हथियार का प्रभाव इतना खतरनाकर है कि यह इंसान के हड्डियों तक को गला देता है। इतना ही नहीं अगर यह त्वचा पर गिर जाए तो उसे पूरी तरह से झुलसा देता है।
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक रासायनिक हथियार

3 of 13
रासायनिक हथियार दरअसल ऐसे विषैले और खतरनाक रसायनों को कहा जाता है जो किसी व्यक्ति की मौत, घायल, जलाना, तंत्रिका तंत्र को नष्ट करना, कोशिकाओं को क्षति पहुंचाना, खून में घुल जाना या फिर श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। इनमें कई तरह के खतरनाक रसायन शामिल हैं।

ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक रासायनिक हथियार

4 of 13
वीएक्स का प्रभाव- इसके असर से प्रभावित इंसान के सीने में कसाव महसूस होता है और हृदय गति रुकने की वजह से इंसान की मौत हो सकती है। इस रासायन के थोड़े से कण भी अगर इंसान के शरीर पर पड़ जाए तो यह उसके लिए भयानक साबित हो सकता है।
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक रासायनिक हथियार

5 of 13
सैरीन-सितंबर 2013 में एक ऐसे रासायनिक हथियार का इस्तेमाल किया गया जिसका ने नाम ' सैरीन' है। इस रासायनिक हथियार का प्रयोग रॉकेट के जरिए सीरिया के कुछ इलाकों में किया गया। इस रसायन को जीबी नाम से भी जाना जाता है। यह इतना खतरनाक रसायन है कि अगर इसकी एक बूंद भी किसी इंसान के सिर पर गिर जाए तो उसकी मौत पक्की है।
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक रासायनिक हथियार

6 of 13
सैरीन का प्रभाव- यह एक रसायन के प्रभाव में अगर कोई इंसान आ जाता है तो उससे सिरदर्द, लसिका, आंसू निकलना और शरीर में जकड़न जैसी हालात का सामना करना पड़ता है जिसके कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो जाती है।

विज्ञापन

ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक रासायनिक हथियार

7 of 13
मस्टर्ड गैस-यह सबसे ज्यादा प्रचलित रासायनिक हथियार है जिसका कई देशों ने कई बार प्रयोग किया है। इस खतरनाक रसायन की वजह से इंसान की जान आसानी से जा सकती है क्योंकि यह सीधे तौर पर व्यक्ति के आंख, श्वसन तंत्र और त्वचा पर हमला करता है। यह इंसान की शरीर के लिए ऊतकों को तेजी से नष्ट करने लगता है।

ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक रासायनिक हथियार

8 of 13
मस्टर्ड गैस का प्रभाव- इस रसायनिक गैस के प्रभाव में आने वाले व्यक्ति की आंखे सूजने लगती हैं। आंखों से तेजी से आंसू बहते हैं और वह कुछ ही घंटों में अंधा भी हो जाता है। इसे सूंघने वाले व्यक्ति को छीकें आती हैं और उसके मुंह से खांसते वक्त खून भी निकलता है।

ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक रासायनिक हथियार

9 of 13
फॉस्जीन- यह भी सबसे ज्यादा खतरनाक रासायनिक हथियार है। फॉस्जीन को अब तक का सबसे खतरनाक रासायनिक हथियार माना जाता है। हालांकि, यह वीएक्स और सैरीन जितना विषैला नहीं है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह जानलेवा नहीं है। इसका इस्तेमाल औद्योगिक रसायन के तौर पर किया जाता है लेकिन युद्ध के समय दुश्मनों की जान लेने के लिए भी इसका इस्तेमाल होता आया है।

ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक रासायनिक हथियार

10 of 13
फॉस्जीन का प्रभाव- इस रासायनिक हथियार का असर सबसे पहले इंसान के फेफड़ों पर पड़ता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को खांसी, सांस लेने में परेशानी और उल्टी जैसी बिमारियों का सामना करना पड़ता है और अंत में उसकी मौत हो जाती है।

ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक रासायनिक हथियार

11 of 13
क्लोरीन-आसानी से और बहुतायत में मिलने वाला यह रसायन भी काफी खतरनाक होता है। युद्ध के दौरान इस रासायनिक हथियार का इस्तेमाल दुश्मनों को तड़पाकर मारने के लिए किया जाता है। यह हवा से भारी होता है और तेजी से फैलता है इसलिए इससे तेजी से लोग प्रभावित होते हैं।

ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक रासायनिक हथियार

12 of 13
क्लोरिन का प्रभाव- जो व्यक्ति क्लोरिन गैस के प्रभाव में आता है उसे दम घुटने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। यह व्यक्ति के श्वसन तंत्र पर सीधा प्रभाव डालता है और शरीर के ऊत्तकों को तेजी से नष्ट करता है।
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक रासायनिक हथियार

13 of 13
कौन से देश करते हैं इस्तेमाल? इस रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल अधिकांशतः ऐसे देश करते हैं जो परमाणु संपन्न नहीं होते। अधिकतर गरीब देशों के पास रासायनिक हथियार मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें