फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WOW: जेल हैं या होटल, यहां कैद होने को तरसते हैं कैदी, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 11
दुनिया भर में जुर्म करने वालों की कमी नहीं है लेकिन उनके साथ होने वाला बर्ताव हर जगह अलग है। ये दुनिया के सबसे आलीशान और आरामदायक जेल कहे जा सकते हैं जहां कैदियों को सजा कम और सुविधाएं ज्यादा दी जाती हैं। एक नजर तो डालिए...
विज्ञापन

WOW: जेल हैं या होटल, यहां कैद होने को तरसते हैं कैदी, तस्वीरें

2 of 11
नॉर्वे के बैस्टॉय जेल में सुरक्षा के तगड़े इंतेजाम नहीं हैं। यहां करीब 100 कैदी रहते हैं और हर किसी का अपना कॉटेज यानि छोटी सी कुटिया है। ये जेल के खेतों में काम करते हैं और वहीं आराम से धूप सेंकते हैं। समय बिताने के लिए इन्हें टेनिस और घुड़सवारी का भी मौका मिलता है।

विज्ञापन

WOW: जेल हैं या होटल, यहां कैद होने को तरसते हैं कैदी, तस्वीरें

3 of 11
स्पेन का एरनजूस जेल इसलिए खास है क्योंकि यहां पूरे के पूरे परिवार को रहने की इजाजत है। अगर किसी मामले में मां पिता बाप दोनों को जेल हुई तो तो उनका छोटा बच्चा भी जेल में उनके साथ रह सकता है, अगर सुबह और शाम की हाजरी के वक्त वे मौजूद हैं तो। तस्वीर में आप देख ही सकते हैं कैसे मां बाप अपने बच्चे के साथ जेल के अंदर वक्त बिता रहे हैं।

WOW: जेल हैं या होटल, यहां कैद होने को तरसते हैं कैदी, तस्वीरें

4 of 11
न्यूजीलेंड के ओटैगो करेक्शन्स फैसिलिटी में न सिर्फ कैदियों को सुविधाओं के साथ साथ तरह तरह की नौकरियों के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इन्हें लाइट इंजीनियरिंग, डेयरी फार्मिंग और खाना बनाना सिखाया जाता है।

विज्ञापन

WOW: जेल हैं या होटल, यहां कैद होने को तरसते हैं कैदी, तस्वीरें

5 of 11
स्विट्जरलैंड के चैंप डॉलन जेल को यूरोप के सबसे ज्यादा कैदियों से भरे और बीमार जेल के रूप में घोषित कर दिया गया था। तब 2011 में इस जेल का रूप बदला गया जिसमें $40 मिलियन यानि 2600 मिलियन रुपए खर्च हुए। यहां एक कमरे में तीन कैदी रहते हैं और हर कमरे का अलग बाथरूम है।
विज्ञापन

WOW: जेल हैं या होटल, यहां कैद होने को तरसते हैं कैदी, तस्वीरें

6 of 11
फिलीपीन्स का सीबू जेल में भले ही कैदियों के लिए कई आरामदायक चीजें न हों लेकिन उनके मनोरंजन के लिए घंटों नाच-गाना कराया जाता है। ये कैदी लाइव परर्फॉर्मेंस देते हैं और यहां तक कि इसके बाद ऑटोग्राफ भी देते हैं।
विज्ञापन

WOW: जेल हैं या होटल, यहां कैद होने को तरसते हैं कैदी, तस्वीरें

7 of 11
नॉर्वे का ही हैल्डन जेल भी सुविधाओं से लैस है। यहां कैदियों के लिए प्राइवेट कमरों और बाथरूम के साथ साथ गाने रिकॉर्ड करने के लिए स्टूडियो भी है। किताबे पढ़ने के इच्छुक कैदी लाइब्रेरी में समय बिता सकते हैं।

WOW: जेल हैं या होटल, यहां कैद होने को तरसते हैं कैदी, तस्वीरें

8 of 11
ऑस्ट्रिया का जस्टिस सेंटर लियोबेन जेल में हर कैदी को अलग कमरा, उसमें टीवी, किचन, बाथरूम मिलता है। इसका साथ ही जिम, बास्केटबॉल कोर्ट और बाहरी खेल कूद के सारे इंतेजाम हैं।

WOW: जेल हैं या होटल, यहां कैद होने को तरसते हैं कैदी, तस्वीरें

9 of 11
स्कॉटलैंड का एचएमपी एडीवेल जेल में कैदियों को पूरे हफ्ते में 40 घंटे दिए जाते हैं जिनमें उन्हें ऐसे काम कराए जाते हैं जो उन्हें नौकरी के लायक बनाए। ताकि जब वे जेल से बाहर निकले तो अच्छे नागरिक की तरह जिंदगी जी पाएं।

WOW: जेल हैं या होटल, यहां कैद होने को तरसते हैं कैदी, तस्वीरें

10 of 11
इंडोनेशिया के पॉनडॉक बंबू जेल के कमरों में एसी, फ्रिज, कैरेओके मशीन भी मिली हुई है। कैदियों की सुख सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाता है। तस्वीर में जो महिला है वह अरटैलिटा सुर्यानी है जिसे एक बड़े केस में अभियोजक को घूस देने के जुर्म में जेल हुई थी।

विज्ञापन

WOW: जेल हैं या होटल, यहां कैद होने को तरसते हैं कैदी, तस्वीरें

11 of 11
स्वीडन के सॉलेनटूना जेल के कमरों में आरामदायक गद्दे और सबके कमरों से लगे बाथरूम हैं। यहां कैदी किचन में खाना बना सकते हैं और समय काटने के लिए टीवी देख सकते हैं। यहां तक कि उनके लिए छोटा सा जिम भी बना हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें