फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल पर 73 देशों में घूम-घूमकर इस डॉक्टर ने किया गरीबों का इलाज

विज्ञापन
1 of 10
कहते हैं डॉक्टर भगवान का रूप होता है, और जब डॉक्टर खुद अपनी मर्जी से आप तक इलाज करने आए, तो ये बात और ज्यादा सच्ची लगती है। इस डॉक्टर की तो जितनी मिसाल दी जाए कम है, जो साइकिल पर बैठ कर कई देशों में जाकर लोगों का इलाज कर रहा है।
विज्ञापन

साइकिल पर 73 देशों में घूम-घूमकर इस डॉक्टर ने किया गरीबों का इलाज

2 of 10
ये है डॉ स्टीवेन फैब्स जिन्होंने पिछले छ: सालों में 8,5753 किलोमीटर की सफर एक साइकिल पर तय किया है और अलग अलग देशों में जाकर लोगों का इलाज किया है। स्टीवन ने अपनी पूरी यात्रा के बारे में कई दिलचस्प चीजें बताईं कि कैसे कीड़े मकौड़ों और गुडों से लड़ते हुए वो आगे बढ़े।
विज्ञापन

साइकिल पर 73 देशों में घूम-घूमकर इस डॉक्टर ने किया गरीबों का इलाज

3 of 10
स्टीवन यूरोप, अफ्रीका, दक्षिण, उत्तर और मध्य अमेरिका, ऑस्ट्रलिया और एशिया में अपनी इसी साइकिल के सहारे घूमे। इस दौरान उन्होंने फ्रांस, स्विटजरलैंड, मोनाको, अल्बानिया, तुर्की, सीरिया, रोमानिया,केन्या, तानजानिया, युगांडा, कोलंबिया, अर्जनटीना, चिली, कोस्टा रिका, मेक्सिको, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, भूटान, नेपाल, सिंगापोर और यहां तक कि भारत की भी यात्रा की। उन्होंने छ: महाद्वीपों में कुल 73 देशों की यात्रा की।

साइकिल पर 73 देशों में घूम-घूमकर इस डॉक्टर ने किया गरीबों का इलाज

4 of 10
इस यात्रा पर वे बस जरूरत की चीजें और एक टेंट साथ लेकर चले। उन्हें लगा था कि रास्ता आसान और मजेदार होगा, लेकिन सीरिया में हुए युद्ध ने उन्हें काफी मुश्किलों में डाला। ऊंचे पहाड़ों, रेगिस्तानों के रास्ते वे कई अस्पतालों में पहुंचे जहां मुफ्त में सेवाएं दी। उन्होंने ऐसी ऐसी बीमारियां देखी जो लंदन में कभी नहीं देखी थी।

विज्ञापन

साइकिल पर 73 देशों में घूम-घूमकर इस डॉक्टर ने किया गरीबों का इलाज

5 of 10
एचआईवी, कुपोषण, भुखमरी, कुष्ट रोग और आतंकी हमलों से पीड़ित लोगों से उनका सामना हुआ। बीमारियां और रोग देखने के साथ ही उन्होंने कई जोखिम भरे अनुभव भी किए, समझ लीजिए कि जान जाते जाते बची।

विज्ञापन

साइकिल पर 73 देशों में घूम-घूमकर इस डॉक्टर ने किया गरीबों का इलाज

6 of 10
उन्होंने डेलीमेल.को.यूके को दिए इंटरव्यू में बताया कि वे जहरीले बिच्छू, मकड़ियों, सांपों, शेरों से भरे जंगलों में भी रहे हैं। पहले तो एक दिन में करीब 700 रुपए खर्च कर के काम चला लेते थे लेकिन तीन साल में ही उनका सारा पैसा खत्म हो गया था।

विज्ञापन

साइकिल पर 73 देशों में घूम-घूमकर इस डॉक्टर ने किया गरीबों का इलाज

7 of 10
उसके बाद से उन्होंने फ्रीलांसर लेखक के तौर पर काम कर के कमाई की। उन्होंने बताया कि सबसे मुश्किल समय था जब मंगोलिया में सर्दिया थीं। जहां रात में माइनस 35 डिग्री तक तापमान चला जाता है। इस दौरान उन्होंने कभी डॉक्टर तो कभी मरीज के तौर पर अस्पतालों के चक्कर लगाए। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके घुटनों का ऑपरेशन करना पड़ा था। वे जब मलेशिया में थे जो उन्हें डेंग्यू तक हो गया था।

साइकिल पर 73 देशों में घूम-घूमकर इस डॉक्टर ने किया गरीबों का इलाज

8 of 10
मिस्त्र में उन पर हमला भी हुआ जब आधी रात कुछ किशोरों के समूह ने उन्हें लूटने की कोशिश की थी। लेकिन वो वक्त याद करते हुए स्टीवन कहते हैं कि साइकिल से सफर करने के कारण उन्हें कई ऐसी छोटी-छोटी जगहें देखने को मिली जो आम तौर पर पर्यटक नहीं देख पाते। उन्हें स्थानीय लोगों से जुड़ने का मौका मिला।

साइकिल पर 73 देशों में घूम-घूमकर इस डॉक्टर ने किया गरीबों का इलाज

9 of 10
पेरू में एक वो दिन भी था जब वे सो कर उठे और अचानक देखा कि एक आदमी उनके सामने बंदूक ताने खड़ा है। काफी समझाने और उससे बात करने के बाद पता चला कि वह एक गरीब आदमी है जो अपने परिवार का पेट पालने के लिए कड़ी जिंदगी जीता है। इसके बावजूद उसने स्टीवन को सूप पिलाया और उनका पेट भरा।

विज्ञापन

साइकिल पर 73 देशों में घूम-घूमकर इस डॉक्टर ने किया गरीबों का इलाज

10 of 10
इस वक्त वो एमस्टरडम में है और उनकी ये रोमांचक यात्रा खत्म ही होने वाली है। लंदन के रहने वाले फैब्स ने अपनी नौकरी, दोस्त और अच्छी खासी जिंदगी को छोड़ कर इतना मुश्किल काम करने की ठानी थी। अब वो अगले हफ्ते लंदन वापस अपने काम पर लौटने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें