'मुझे मेरी मां के पास ही रहने दो'
Mon, 03 Mar 2014 12:57 PM IST
गर्भ में बच्चे और मां के बीच नौ महीने के दौरान इतना गहरा रिश्ता हो गया कि लगता है कि बाहर आने के बाद भी बच्चा अपनी मां से अलग नहीं होना चाहता।
'मुझे मेरी मां के पास ही रहने दो'
डिलिवरी के बाद भी इस नौनिहाल को अपनी मां के साथ रहने में ही ज्यादा सुकून मिल रहा है। उसका नन्हा सा शरीर मां के सिर को छोड़ना ही नहीं चाहता।
'मुझे मेरी मां के पास ही रहने दो'
देखिए कैसे ये नन्हा सा बच्चा अपनी मां को पुचकार रहा है। मां की ममता भी देखते ही बनती है जो अपने बच्चे को सिर से ही दुलार दे रही है।
'मुझे मेरी मां के पास ही रहने दो'
लेकिन जैसे ही इस नन्ही सी जान को डॉक्टरों ने मां से अलग करना चाहा तभी बच्चे ने अपनी खिसियाहट दिखानी शुरू कर दी।
'मुझे मेरी मां के पास ही रहने दो'
आखिर वो छोटा सा राज दुलारा करता भी क्या? रोने लगा जब डॉक्टरों ने उसे उसकी मां से दूर करने की कोशिश की।
'मुझे मेरी मां के पास ही रहने दो'
एक बार फिर से इस बच्चे ने अपनी मां को लपकने की कोशिश की। लेकिन इस बार वो पूरी तरह से चूक गया और उसे मां से दूर होना ही पड़ा।