फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 7 नौकरियां करवा सकती हैं तलाक! सतर्क होकर ही चुनें

विज्ञापन
1 of 8
बारटेंडिंग। माना जाता है इस नौकरी से रिलेशनशिप में आंच आने के चांसेज काफी बढ़ जाते हैं। चूंकि बारटेंडर के पास हर तरह के लोग आते हैं। कोई नशे में होता है कोई मजे में। इस तरह की जॉब में किसी भी तरह की डिमांड रखी जा सकती है। पार्टनर को ऐसी अजीबोगरीब लाइफस्टाइल पसंद आए ना आए, कहना मुश्लिक। पर समझ हो तो इस पटरी पर भी गाड़ी ठीक से दौड़ जाती है।
विज्ञापन

ये 7 नौकरियां करवा सकती हैं तलाक! सतर्क होकर ही चुनें

2 of 8
इस लिस्ट में दूसरा नंबर आता है हाउस कीपिंग का। कई लोगों को पेट चलाने के लिए दूसरों के घरों में घंटोघंटे रहकर उनके घर को देखने और संभालने का काम करना होता है। ऐसे में वो अपने घर में वक्त नहीं दे पाते। इससे तनाव बढ़ता है और जोड़ों में तलाक के चांसेज बढ़ते हैं।        सभी तस्वीरें और स्टोरी द रिचेस्ट से।
विज्ञापन

ये 7 नौकरियां करवा सकती हैं तलाक! सतर्क होकर ही चुनें

3 of 8
संगीतकार, एथलीट या फिर कलाकार। जी हां, म्यूजिक, स्पोटर्स और मूवी में काम करने वाले शादीशुदा लोगों को अपने पार्टनर से काफी विश्वास चाहिए होता है। जरा भी शक और इनके रिश्ते सबसे पहले खतरे में पड़ते हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इनके पेशे असामान्य घंटे का काम मांगते हैं और इनका एक्सपोजर भी काफी होता है। खटास आने पर इन्हें संभालना मुश्किल। पर सही साथी है तो कुछ भी नहीं।

ये 7 नौकरियां करवा सकती हैं तलाक! सतर्क होकर ही चुनें

4 of 8
लिस्ट की मानें तो नर्सों और केयरगिवर की जॉब भी ऐसी होती है जिसमें कई बार इन्हें पेशेंट के साथ घंटों रहना होता है, पेशेंट को खो देने का खतरा भी बना रहता है और कई बार बॉस की डिमांड मरीज को देखते रहने के लिए नर्सो से ज्यादा रहती है। ऐसे में वो तनाव में चली जाती हैं। इससे इनकी निजी जिंदगी पर भी गहरा प्रभाव पड़ सकता है। इससे तलाक तक भी बात जा सकती है। इसलिए सही पार्टनर होना बहुत जरूरी।

विज्ञापन

ये 7 नौकरियां करवा सकती हैं तलाक! सतर्क होकर ही चुनें

5 of 8
तंबाकू और अन्य खाने की फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोग। माना जाता है कि काम के लंबे तनावपूर्ण घंटे इसे पेशे को अपनाने वाले लोगों में असंतु‌ष्टि का माहौल ले आते हैं। थकान, गुस्सा और कम तनख्वाह मिलने से अशांति होती है। ऐसे में अगर साथी समझदार और साथ चलने वाला ना मिले तो तलाक होने के चांसेज ज्यादा होते हैं।

विज्ञापन

ये 7 नौकरियां करवा सकती हैं तलाक! सतर्क होकर ही चुनें

6 of 8
गेमिंग सर्विस वर्कर के बारे में आपने सुना है? ये वो लोग होते हैं जो कसिनो, रेसट्रैक और अन्य गेमिंग स्टेशनों पर कस्टमरों को सर्व करते हैं। ये नौकरियां बाहर ज्यादा पॉपुलर हैं। इन नौकरियों में अक्सर बड़े रक्म की शर्त लगानी होती है। इसके अलावा शर्त किसी भी तरह की हो सकती है। कई घंटे काम की जगह पर बिताने की वजह से भी कपल्स में अशांति का माहौल बनता है।

विज्ञापन

ये 7 नौकरियां करवा सकती हैं तलाक! सतर्क होकर ही चुनें

7 of 8

मसाज करने का पेशा। इस पेशे में कस्टमरों को किसी खास व्यक्ति से ही मसाज लेने की भी पसंद होती है। ऐसे में इस बात के भी चांसेज बढ़ जाते हैं ‌कि मसाज लेने वाला मसाज करने वाले से आकर्षित हो जाए और अपने पार्टनर से धोखा कर बैठे। पर  इन सब के बावजूद अगर मियां-बीवी में तारतम्यता है तो ऐसा कुछ नहीं हो सकता।

विज्ञापन

ये 7 नौकरियां करवा सकती हैं तलाक! सतर्क होकर ही चुनें

8 of 8

अंत में डांसर। जी हां, ये वो एक ऐसा पेशा है जिसमें आपकी लाइफस्टाइल से किसी को भी दिक्कत आ सकती है। जैसे की सेक्सी जॉनर का नाच पार्टनर के दिक्कत का सबब बन सकता है। काम के लंबे घंटे भी दूरियों की वजह बन सकते हैं। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें