फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाइलिश टोपी वाली बिल्ली के इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोवर, तस्वीरें

Sun, 21 Jun 2015 12:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
नन्ही टोपी पहनी यह बिल्ली लग रही है न क्यूट। इसका नाम है मैक्सवेल जो एक इस्टांग्राम अकाउंट की मॉडल है। यह टोपी एक ताज का लुक दे रही है।
विज्ञापन

स्टाइलिश टोपी वाली बिल्ली के इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोवर, तस्वीरें

2 of 7
इंस्टाग्राम पर टाइनी हैट्स ऑन कैट्स के नाम से एक अकाउंट बना है जिसमें ऐसी ही छोटी सी प्यारी सी टोपियां पहने बिल्लियों की तस्वीरें हैं। यह इंटरनेट पर बहुत लोकप्रिय हो रहा है और मैक्सवेल को तो अभी से 18,000 लोग फॉलो कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्टाइलिश टोपी वाली बिल्ली के इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोवर, तस्वीरें

3 of 7
यह बिल्ली इस अकाउंट के मालिक एडम एलिस की है। यह सभी टोपियां कागज की बनी हुई हैं। मैक्सवेल को टोपियां पहन कर तस्वीर खिंचाने का काफी शौक है और वह बिना नखरे दिखाए अपने मालिक के लिए अच्छे अच्छे पोज भी देती है। इस टोपी में एडम ने बीयर की बोतलें दिखाई हैं जो पार्टी करने का इशारा कर रही हैं।

स्टाइलिश टोपी वाली बिल्ली के इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोवर, तस्वीरें

4 of 7
एडम ने इस तस्वीर में मैक्सवेल को एक अंग्रेजी सीरियल ब्रेकिंग बैड का किरदार वॉल्टर वाइट बनाया है। जो भी हो, यह बिल्ली इन सभी टोपियों में बहुत प्यारी लग रही है।
विज्ञापन

स्टाइलिश टोपी वाली बिल्ली के इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोवर, तस्वीरें

5 of 7
इन सभी तस्वीरों के साथ एक कैप्शन भी लिखा हुआ है। एडम बताते हैं कि एक बार उन्होंने गलती से अपने पड़ोसी के लिए डिलीवर हुआ खाना खा लिया था। तब उन्होंने मैक्सवेल को यह सैंडविच वाली टोपी पहना कर पड़ोसी के यहां माफी मांगने के लिए भेजा, जिस पर लिखा था 'सॉरी मैंने आपका खाना खा लिया'। वहीं दूसरी तस्वीर में एलईडी लाइट लगी टोपी पहने मैक्सवेल कितनी सुंदर दिख रही है।
विज्ञापन

स्टाइलिश टोपी वाली बिल्ली के इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोवर, तस्वीरें

6 of 7
एडम इन सभी तस्वीरों के साथ एक कैप्शन भी लिखते हैं। मैक्सवेल न सिर्फ टोपी पहन कर तस्वीर खिंचाती है बल्कि अलग अलग प्रॉप्स के साथ भी पोज देने में बिलकुल नहीं हिचकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाइलिश टोपी वाली बिल्ली के इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोवर, तस्वीरें

7 of 7
एडम के पास दूसरी बिल्ली भी है। इसका नाम है पेप्पर लेकिन इसे मॉडलिंग का कोई शौक नहीं हैं इसलिए यह सारा काम मैकेसवेल के जिम्मे ही आता है। फिर भी इस पीली टोपी में यह बिल्ली जच रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें