फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये चमत्कारी डिवाइस 20 सेकेंड में भर देती है कैसा भी जख्म

Sat, 12 Dec 2015 12:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने महज 20 सेकेंड में घाव भरने वाली चमत्कारी डिवाइस को आम लोगों के इस्तेमाल कि लिए हरी झंडी दी है।
विज्ञापन

ये चमत्कारी डिवाइस 20 सेकेंड में भर देती है कैसा भी जख्म

2 of 8
महज 20 सेकेंड में घाव भरने वाली इस डिवाइस का नाम है एक्सस्टैट। अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने अब इसे आम लोगों के लिए बाजार में उतारने का मन बना लिया है।
विज्ञापन

ये चमत्कारी डिवाइस 20 सेकेंड में भर देती है कैसा भी जख्म

3 of 8
पिछले ही वर्ष अप्रैल में ये डिवाइस सेना को सौंपी गई थी। युद्ध के दौरान घायल होने वाले जवानों को इससे काफी हद तक बचाया जा सकता है।

ये चमत्कारी डिवाइस 20 सेकेंड में भर देती है कैसा भी जख्म

4 of 8
सैनिक हों या आतंकी घटनाओं का शिकार बने लोग, अक्सर देखा गया है कि घायल होने पर खून बहने से लोगों की मौत हो जाती है। कई बार तो लोग अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन

ये चमत्कारी डिवाइस 20 सेकेंड में भर देती है कैसा भी जख्म

5 of 8
एक्सस्टैट किसी भी जख्म से 4 घंटे तक ब्लीडिंग को रोके रख सकती है। इतनी अवधि में आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं हासिल करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

ये चमत्कारी डिवाइस 20 सेकेंड में भर देती है कैसा भी जख्म

6 of 8
ये एक प्रकार की सिरिंज नुमा डिवाइस है। इसमें शोषक और रोगाणुरोधी सामग्री से कोट और कंप्रेस किए हुए 92 स्पॉन्ज (सोखने वाला पदार्थ) इस्तेमाल किए गए हैं। इन स्पॉन्ज को लकड़ी की लुगदी से बनाया गया है। ये शरीर में समाते नहीं है, बल्कि बहते खून को रोक देते हैं और शरीर को बैक्टीरियल इन्फेक्शन से भी बचाते हैं। एक्स-रे से इन स्पॉन्ज को देखा जा सकता है जिससे सर्जन इन्हें आसानी खोजकर हटा देता है।
विज्ञापन

ये चमत्कारी डिवाइस 20 सेकेंड में भर देती है कैसा भी जख्म

7 of 8
एफडीए के आंकड़ों के अनुसार करीब 40 फीसदी नागरिकों की जान खून बहने के कारण जाती है। और इनमें भी 33 से 56 फीसदी लोगों की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो जाती है। अभी ये देखना होगा कि इस डिवाइस के जनरल स्टोर्स पर उपलब्ध कराया जाएगा या फिर केवल जरूरत मंदों और चिकित्सकों को अलग से उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

ये चमत्कारी डिवाइस 20 सेकेंड में भर देती है कैसा भी जख्म

8 of 8
दुनिया में बढ़ती आतंकी वारदातों में सबसे ज्यादा आम लोग ही शिकार बनते हैं, ऐसे में ये डिवाइस आम लोगों के लिए वरदान सरीखी हो सकती है।

सोर्स-फर्स्टटूनो.कॉम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें