बंगलूरू की सड़कों पर अचानक लोगों को एक मगरमच्छ दिखा। पहले तो लोग खौफजदा हो गए और भीड़ बनाकर देखने लगे।
विज्ञापन
जब सड़क पर उतर आया मगरमच्छ, कांपने लगे लोग
2 of 6
फिर क्या था, लोगों की भीड़ बढ़ती गई मगरमच्छ को देखने के लिए। डरे-सहमे लोग कुछ देर तो इंतजार करते रहे कि मगरमच्छ कुछ हरकत करे लेकिन वो वहीं का वहीं सड़क के बीचो-बीच पड़ा रहा।
विज्ञापन
जब सड़क पर उतर आया मगरमच्छ, कांपने लगे लोग
3 of 6
कुछ देर बाद मगरमच्छ के नजदीक खड़े शख्स ने खुलासा किया कि ये मगरमच्छ नहीं बल्कि उसकी तस्वीर है। इसके बाद लोगो को हजूम बढ़ता गया और लोग इस अजीबोगरीब तस्वीर को देखने आते रहे।
जब सड़क पर उतर आया मगरमच्छ, कांपने लगे लोग
4 of 6
ये पेंटर हैं बादल ननजुनदास्वामी जिन्होंने बंगलूरू के सुल्तानपाल्या ट्रैफिक जंक्शन के पास खुले हुए मेनहोल पर ये कलाकारी दिखाई। दरअसल बादल यहां सड़कों पर गड्ढों और खुले मेनहोलों से परेशान थे। उन्होंने कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
जब सड़क पर उतर आया मगरमच्छ, कांपने लगे लोग
5 of 6
आखिरकार अपना विरोध दर्ज करने के लिए बादल ने ये तरीका अपनाया। वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब बादल ननजुनदास्वामी ने ऐसा किया हो। इससे पहले भी कई बार अपनी कला के जरिए ऐसे संदेश दे चुके हैं।
इससे पहले 2014 में बादल ने बैंगलोर की सबसे व्यस्त सड़क पर खुले पडे मेनहोल पर भी अपनी कलाकारी दिखाई। गड्डे के ऊपर यमराज की तस्वीर बनाई और लोगों का ध्यान खींचा। हो सकता है सरकार इसी से चेत जाए। शिकायतें तो असर करती नहीं।