चट्टान में लिफ्ट या सैंडविच होम, पहचान लीजिए खुद
Tue, 07 Jul 2015 06:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
ग्रीस के अर्किटेक्ट ने कासा ब्रूटेल नामक होम कंसेप्ट तैयार किया है जिसमें चट्टान के भीतर सैंडविच की तरह बना है अनोखा घर।
चट्टान में लिफ्ट या सैंडविच होम, पहचान लीजिए खुद
ग्रीस में एक समुद्री चट्टान पर बने इस कंसेप्ट होम की नींव कांच की है। दूर से देखने पर ये चट्टान में लगी एक लिफ्ट जैसा लगता है।
चट्टान में लिफ्ट या सैंडविच होम, पहचान लीजिए खुद
ये वाकई एक फैंटसी की तरह है। आप एक चट्टान के भीतर सैंडविच की तरह बने इस घर में रहें और सामने अपार समुद्र फैला हो।
चट्टान में लिफ्ट या सैंडविच होम, पहचान लीजिए खुद
लिफ्टनुमा प्रतीत हो रहे इस घर से बाहर निकलते ही आप खुद को एक चट्टान पर खड़ा पाएंगे।
चट्टान में लिफ्ट या सैंडविच होम, पहचान लीजिए खुद
डिजाइनर का कहना है कि कई लोग कुदरत के बीच और उसके नजदीक रहने की मांग करते हैं और चाहते हैं कि घर कुछ मायनों में अनोखा हो। ये उनके लिए हैं।
चट्टान में लिफ्ट या सैंडविच होम, पहचान लीजिए खुद
इसके डिजाइनर का कहना है कि अभी अंदाजा लगाना मुश्किल है कि इस बेहतरीन घर को बनाने में कितनी लागत आएगी पर काफी खर्चीला होने वाला है ये घर।