फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकाचौंध कर देगी इन रेलवे स्टेशनों की खूबसूरती, जानिए ये हैं कहां?

Thu, 05 Nov 2015 04:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
दुनिया के दस बेहतरीन रेलवे स्टेशन पहली नजर में किसी महल से कम नहीं लगते हैं। इस फेहरिस्त में भारत का भी एक स्टेशन है। जानने के लिए देखिए लिस्ट।
विज्ञापन

चकाचौंध कर देगी इन रेलवे स्टेशनों की खूबसूरती, जानिए ये हैं कहां?

2 of 11
न्यूयॉर्क का ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल रेलवे स्टेशन दुनिया का सबसे बड़ा और आलीशान रेलवे स्टेशन है। साल भर में करीब 2 करोड़ यात्री इस स्टेशन का रुख करते हैं। इस स्टेशन में 44 प्लेटफॉर्म हैं और 67 ट्रैक है। हॉलीवुड फिल्म गॉडफादर और मेन इन ब्लैक में भी इस खूबसूरत स्टेशन को फिल्माया गया है।
विज्ञापन

चकाचौंध कर देगी इन रेलवे स्टेशनों की खूबसूरती, जानिए ये हैं कहां?

3 of 11
मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनस यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स की लिस्ट में एक मात्र रेलवे स्टेशन है। ये दुनिया के बेहतरीन आर्किटेक्चर का नमूना है। साल 1888 में ये बनकर तैयार हुआ था। फ्रेडरिक विलियम स्टीवन्स ने इसे पारंपरिक मुगल और विक्टोरियन गोथिक आर्किटेक्चर को मिलाकर डिजाइन किया था। इसे विक्टोरिया टर्मिनस भी कहा जाता रहा है। स्टेशन का नाम मराठा शासक शिवाजी के नाम पर है। भारत के इस सबसे व्यस्त स्टेशन का रोजाना करीब 30 लाख लोग रुख करते हैं।

चकाचौंध कर देगी इन रेलवे स्टेशनों की खूबसूरती, जानिए ये हैं कहां?

4 of 11
अपनी विक्टोरियन स्टाइल को लेकर आलीशान रेलवे स्टेशनों की फेहरिस्त में लंदन का सेंट पैनक्रास इंटरनेशनल तीसरे नंबर पर है। ये यात्रियों के लिए साल 1868 में खुला था। तब से लेकर अब तक कई बार ये स्टेशन रूप-सज्जा के दौर से गुजर चुका है। इस स्टेशन की खास बात ये है कि इसमें आपको एक से बढ़कर एक बेहतरीन लाउंजेस, दुकानें और रेस्टोरेंट मिलेंगे।
विज्ञापन

चकाचौंध कर देगी इन रेलवे स्टेशनों की खूबसूरती, जानिए ये हैं कहां?

5 of 11
साल 1851 में बनकर तैयार हुए मैड्रिड के अटोचा स्टेशन का नाम पास के ही एक चर्च अवर अटोचा लेडी के नाम पर रखा गया। खूबसरती के मामले में ये नंबर चार पर है। स्टेशन की खास बात ये है कि इसमें एक बड़ा सा बगीचा बना है ठीक छोटे-छोटे जंगलों जैसा। दुनिया के कई किस्म के पौधे और दुर्लभ जानवर आपको इस स्टेशन में देखने को मिल जाएंगे। साल 2004 में मैड्रिड में हुई बमबारी को लेकर यहां एक मैमोरियल भी बनाया गया है।
विज्ञापन

चकाचौंध कर देगी इन रेलवे स्टेशनों की खूबसूरती, जानिए ये हैं कहां?

6 of 11
एंटवर्प का एंटवर्प सेंट्रल दुनिया के आलिशान स्टेशनों में से एक है। इसे साल 1905 में खोला गया था। अपनी खूबसूरती के लिए कई सर्वे में ये रेलवे स्टेशन जगह बना चुका है।
विज्ञापन

चकाचौंध कर देगी इन रेलवे स्टेशनों की खूबसूरती, जानिए ये हैं कहां?

7 of 11
पेरिस के गारे डू नोर्ड के बारे में ये कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि ये दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर में सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन है। यात्रियों के लिए इसे साल 1864 में खोला गया था। इसके सामने की तरफ महिलाओं की 23 कलाकृतियां इसे और अद्भुत बनाती हैं।

चकाचौंध कर देगी इन रेलवे स्टेशनों की खूबसूरती, जानिए ये हैं कहां?

8 of 11
इस्तांबुल का सरकेसी स्टेशन दुनिया के बेहतरीन स्टेशनों में सातवें नंबर पर है। इसकी कांच की खिड़कियां और घंटाघर देखने लायक हैं। एक समय पेरिस से इस्तांबुल के लिए चलने वाली ओरिएंट एक्सप्रेस का ये टर्मिनस हुआ करता था।

चकाचौंध कर देगी इन रेलवे स्टेशनों की खूबसूरती, जानिए ये हैं कहां?

9 of 11
आठवें नंबर पर एकमात्र अफरीकन रेलवे स्टेशन मैपुटो का सीएफएम है। मोजाम्बिक की राजधानी में स्थित इस भव्य स्टेशन की खासियत इसका बेहतरीन पुर्तगाली आर्किटेक्चर है। इसे साल 1916 में यात्रियों के लिए खोला गया था।

चकाचौंध कर देगी इन रेलवे स्टेशनों की खूबसूरती, जानिए ये हैं कहां?

10 of 11
जापान का कानाजावा स्टेशन नौवें नंबर पर है। इसे साल 1898 में खोला गया था। इसका प्रवेश द्वार देखने लायक है। साल 2005 में इस स्टेशन का रिनोवेशन कर इसको मॉडर्न लुक दिया गया।

विज्ञापन

चकाचौंध कर देगी इन रेलवे स्टेशनों की खूबसूरती, जानिए ये हैं कहां?

11 of 11
और दसवें नंबर पर मलेशिया का कुआला लंपपुर रेलवे स्टेशन है। ये स्टेशन अरैबिक, इंडियन और यूरोपियन स्टाइल के कॉबिनेशन से तैयार किया गया है। इसे साल 1917 में यात्रियों के लिए खोला गया था। पहली नजर में इसे देखने पर ये स्टेशन महल जैसा लगता है।

सोर्स-वंडर्सलिस्ट.कॉम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें