प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अशोक चक्र के निशान वाला देश का पहला सोने का सिक्का लॉन्च कर दिया है। साथ ही सोने में निवेश की दो अन्य योजनाएं भी पेश की हैं। इसमें स्वर्ण मुद्रा के अलावा स्वर्ण मौद्रिकरण योजना और सोवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना शामिल हैं।
विज्ञापन
मोदी ने लॉन्च की सोने की 3 नई योजनाएं
2 of 10
केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में भारत स्वर्ण मुद्रा 5 और 10 ग्राम में उपलब्ध होंगे जबकि 20 ग्राम का बार बाद में उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
मोदी ने लॉन्च की सोने की 3 नई योजनाएं
3 of 10
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एमएमटीसी के आउटलेट्स के जरिये 5 ग्राम के 15,000 सिक्के, 10 ग्राम के 20,000 सिक्के तथा 3750 गोल्ड बार बेचे जाएंगे।
मोदी ने लॉन्च की सोने की 3 नई योजनाएं
4 of 10
भारत स्वर्ण मुद्रा कई दृष्टिकोण से विशिष्ट होगी क्योंकि इसमें इसके नकल रोधक आधुनिक खूबियां और छेड़छाड़ न की जा सकने वाली पैकेजिंग शामिल की गई है। इन सिक्कों का वितरण एमएमटीसी के अधिकृत और मान्यता प्राप्त आउटलेट्स के जरिए भी किया जाएगा।
विज्ञापन
मोदी ने लॉन्च की सोने की 3 नई योजनाएं
5 of 10
दूसरी है स्वर्ण मोद्रिकरण योजना या जीएमएस। यह योजना मौजूदा स्वर्ण जमा योजना 1999 का स्थान लेगी। हालांकि स्वर्ण जमा योजना के तहत बकाया जमा को उसकी परिपक्वता अवधि तक चलाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
मोदी ने लॉन्च की सोने की 3 नई योजनाएं
6 of 10
इसके साथ ही नई योजना के तहत भी सोना स्वीकार किया जाएगा। सरकार की मंशा है कि घरों में पड़े सोने को चलन में लाया जाए ताकि इसके महंगे आयात के बजाय देश के सोने से ही काम चल जाए।
विज्ञापन
मोदी ने लॉन्च की सोने की 3 नई योजनाएं
7 of 10
तीसरी योजना गोल्ड बॉन्ड की है। गोल्ड बॉन्ड रिजर्व बैंक जारी किरेगा और एक ग्राम के यूनिट में मिलेगा। निवेशक कम से कम दो ग्राम और अधिकतम एक साल में 500 ग्राम सोने के बराबर बॉन्ड की खरीदारी कर सकेंगे।
मोदी ने लॉन्च की सोने की 3 नई योजनाएं
8 of 10
इस बॉन्ड इस पर 2.75 फीसदी वार्षिक ब्याज मिलेगा, जो साल में दो बार दिया जाएगा। बॉन्ड की प्रति ग्राम दर 2684 रुपए तय की गई है।
मोदी ने लॉन्च की सोने की 3 नई योजनाएं
9 of 10
बांड की अवधि 8 साल की होगी, लेकिन इसे 5 साल में भी निकलने का विकल्प होगा। इसके लिए आगामी 5 नवंबर से 20 नवंबर तक आवेदन मंगाया गया है और 26 नवंबर 2015 को यह बॉन्ड जारी किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2015-16 के बजट भाषण में भारत स्वर्ण मुद्रा जारी करने तथा स्वर्ण मौद्रिकरण तथा गोल्ड बांड योजना की घोषणा की थी।