तेजतर्रार बल्लेबाज और भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अक्सर अपनी कारों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। वजह उनके पास मौजूद लग्जरी और तेज कारे हैं। उनके घर एक और नई ऑडी कार की डिलीवरी हो चुकी है।
विज्ञापन
शादी से पहले विराट कोहली के घर नई ऑडी कार, कीमत 2 करोड़
2 of 6
नई कार के तौरपर विराट कोहली के पास ऑडी A8L W12 क्वाट्रो पहुंच चुकी है। दिल्ली में रहने वाले विराट कोहली के पास पहले से ही ऑडी की R8, R8 LMX और Q7 लग्जरी कारें मौजूद हैं।
विज्ञापन
शादी से पहले विराट कोहली के घर नई ऑडी कार, कीमत 2 करोड़
3 of 6
ऑडी ए8एल की कीमत 1.17 करोड़ रुपए से लेकर 1.87 करोड़ रुपए के बीच रखी गई है। (एक्स-शोरूम, दिल्ली) यह तीन इंजन वेरिएंट 3.0L वी 6 डीजल, 4.2L वी 8 डीजल और 6.3L W12 पेट्रोल में उपलब्ध है।
शादी से पहले विराट कोहली के घर नई ऑडी कार, कीमत 2 करोड़
4 of 6
विराट कोहली ने टॉप मॉडल 6.3 लीटर W12 पेट्रोल वर्जन हासिल किया है जो 494bhp पावर और 625Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।
विज्ञापन
शादी से पहले विराट कोहली के घर नई ऑडी कार, कीमत 2 करोड़
5 of 6
ऑडी A8L लक्जरी सैलून की लंबी व्हीलबेस की कार है, और कंपनी का फ्लैगशिप प्रोडक्ट है। पिछले साल में कार में छोटे-मोटो बदलाव (मैट्रिक्स एलईडी हेड लैंप) के साथ नया मॉडल लॉन्च किया गया था। कार के इंटीरियर में भी कुछ बदलाव किए गए हैं।
शादी से पहले विराट कोहली के घर नई ऑडी कार, कीमत 2 करोड़
6 of 6
ऑडी ए8एल 100 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन, 23 इंटीरियर कलर ऑप्शन और 12 वुड इंसर्ट ऑप्शन में उपलब्ध है। विराट कोहली ने कार की इन तस्वीरों को अपने फेसबुक वॉल पर शेयर किया है।