फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी ने कही दिल की बात, आईपीएल में बना एक 'खास' दोस्त

विज्ञापन
1 of 9
यूं तो वैसे टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना की दोस्ती जगजाहिर है। लेकिन इस बार उन्होंने किसी और ही दोस्त का जिक्र किया।
विज्ञापन

धोनी ने कही दिल की बात, आईपीएल में बना एक 'खास' दोस्त

2 of 9
कप्तान धोनी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आईपीएल ने उन्हें एक नहीं कई दोस्त दिए लेकिन एक दोस्त की बात ही कुछ और है। यह दोस्त उनकी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा भी नहीं है।

विज्ञापन

धोनी ने कही दिल की बात, आईपीएल में बना एक 'खास' दोस्त

3 of 9
कैप्टन कूल धोनी वैसे मैदान के बाहर और अंदर अपनी खुशमिजाजी के लिए जाने जाते हैं। उनका मानना है कि हर क्रिकेटर को जीत प्यारी है लेकिन जेंटलमैन गेम में मैदान के अंदर जरूरत से ज्यादा छींटाकशी और तकरार अच्छी बात नहीं।

धोनी ने कही दिल की बात, आईपीएल में बना एक 'खास' दोस्त

4 of 9
महेंद्र सिंह धोनी ने सोमवार को दिल्ली में एक प्रमोशनल प्रोग्राम में शामिल हुए थे। उनके साथ वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज और आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू के क्रिकेटर क्रिस गेल भी मौजूद थे।
विज्ञापन

धोनी ने कही दिल की बात, आईपीएल में बना एक 'खास' दोस्त

5 of 9
प्रमोशनल कार्यक्रम के दौरान यारी थीम पर डिजिटल अभियान की शुरुआत करते हुए कप्तान धोनी ने कहा कि आईपीएल ने वैसे तो कई दोस्त दिए हैं लेकिन उन्हें सबसे अच्छे दोस्त के तौर पर क्रिस गेल मिला हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएल के जरिए उन्होंने गेल के सरल स्वभाव को जाना। धोनी का मानना है कि आईपीएल क्रिकेटरों की दोस्ती का मंच है।
विज्ञापन

धोनी ने कही दिल की बात, आईपीएल में बना एक 'खास' दोस्त

6 of 9
धोनी ने आगे कहा, आईपीएल और ऐसे ही टी-20 लीग के जरिए अलग-अलग संस्कृति के क्रिकेटर एक-दूसरे को बेहतर ढंग से जान लेते हैं। गेल भी इस हामी में हैं कि आईपीएल ने इस दिशा में अच्छा काम किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की मिसाल दी जो रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू में उनके साथी हैं।
विज्ञापन

धोनी ने कही दिल की बात, आईपीएल में बना एक 'खास' दोस्त

7 of 9
मौके पर उपस्थित क्रिस गेल ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क गेंदबाजी में जितने आक्रामक हैं, ड्रेसिंग रूम में उतने ही विनम्र और बेहतरीन दोस्त हैं।

धोनी ने कही दिल की बात, आईपीएल में बना एक 'खास' दोस्त

8 of 9
क्रिस गेल और जमैका के धावक उसेन बोल्ट की काफी अच्छी दोस्ती है। कार्यक्रम के दौरान कई बार हंसी-मजाक के पल भी आए। गेल ने बोल्ट का जिक्र करते हुए मजाक किया एक दिन मैं बोल्ट को रेसिंग में पछाड़ दूंगा। इस पर धोनी का जवाब और भी मजेदार रहा।
विज्ञापन

धोनी ने कही दिल की बात, आईपीएल में बना एक 'खास' दोस्त

9 of 9
धोनी ने मजाक करते हुए गेल को कहा कि बोल्ट तुम्हारे लगाए गए छक्कों को पकड़ने के फेर में इतने तेज धावक हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें