एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) कार रोड पर एक अलग ही जलवा दिखाती है। अपने भारी-भरकम आकार, ज्यादा स्पेस, सेफ्टी और शानदार ड्राइविंग के लिए एसयूवी भारतीयों में काफी लोकप्रिय कार है। हम यहां पांच ऐसी एसयूवी कारों की बात कर रहे हैं जो मौजूदा वक्त में अपनी पावर, स्टाइल और पैसा वसूल जैसी खूबियों के कारण काफी चर्चा में हैं। फोटो और टेक्स्ट- कारदेखो
विज्ञापन
कम बजट वालें भी खरीद सकते हैं ये टॉप 5 SUV कारें
2 of 12
महिंद्रा बोलेरो एमयूवी या एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा बोलेरो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। ये कार वर्ष 2000 यानी अपनी शुरुआत से ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब तक कंपनी 6.5 लाख बोलेरो की बिक्री कर चुकी है।
विज्ञापन
कम बजट वालें भी खरीद सकते हैं ये टॉप 5 SUV कारें
3 of 12
महिंद्रा बोलेरो 2.5लीटर डीलज इंजन पर दौड़ती है। ये कार 62बीएचपी पावर और 195एनएम टॉर्क देती है। इस एसयूवी का माइलेज करीब 16 किलोमीटर प्रति लीटर है। महिंद्रा बोलेरो की कीमत 5.9 लाख से लेकर 7.8 लाख रुपए तक है।
कम बजट वालें भी खरीद सकते हैं ये टॉप 5 SUV कारें
4 of 12
फोर्ड ईकोस्पोर्ट ईकोस्पोर्ट फोर्ड कंपनी की बेस्ट कार बना चुकी है। कंपनी अब तक इसकी 1 लाख यूनिट्स की बिक्री कर चुकी है। अपने कॉम्पैक्ट साइज, सेफ्टी फीचर्स, शानदार इंटीरियर के दम पर ये लोकप्रिय एसयूवी में शामिल हो चुकी है। फोर्ड ईकोस्पोर्ट दो पेट्रोल और एक डीजल वैरियंट में मौजूद है।
विज्ञापन
कम बजट वालें भी खरीद सकते हैं ये टॉप 5 SUV कारें
5 of 12
सबसे छोटा मॉडल 1.0लीटर ईकोबूस्ट 3 सिलेंटर पेट्रोल इंजन पर काम करता है जो 6000 आरपीएम पर 125पीएस अधिकतम पावर और 1400-4500 आरपीएम पर अधिकतम 170एनएम टॉर्क देता है।
विज्ञापन
कम बजट वालें भी खरीद सकते हैं ये टॉप 5 SUV कारें
6 of 12
फोर्ड ईकोस्पोर्ट पॉपुलर डीजल वैरियंट 4 सिलेंडर, 1498सीसी डीवी5 पावरट्रेन इंजन के साथ है जो 3750 आरपीएम पर 91पीएस अधिकतम पावर और 2000-2750 आरपीएम पर अधिकतम 204एनएम टॉर्क देता है। इसका माइलेज 13.07-16.15 किमी प्रति लीटर है। फोर्ड ईकोस्पोर्ट की कीमत 6.34-9.73 लाख रुपए है।
विज्ञापन
कम बजट वालें भी खरीद सकते हैं ये टॉप 5 SUV कारें
7 of 12
महिंद्रा स्कॉर्पियो स्कॉर्पियो महिंद्रा की दूसरी सबसे लोकप्रिय कार है। महिंद्रा स्कॉर्पियो एसयूवी सिर्फ डीजल वैरियंट में मौजूद है। स्कॉर्पियो 2.2L mHawk डीजल इंजन के साथ काम करती है। इसमें 2179सीसी का इंजन इस्तेमाल किया गया है। महिंद्रा स्कॉर्पियो का पिक-अप 15.6 सेकंड में 100 किमी है।
कम बजट वालें भी खरीद सकते हैं ये टॉप 5 SUV कारें
8 of 12
महिंद्रा स्कॉर्पियो को 4 स्ट्रोक टर्बोचार्जड इंजन 4000 आरपीएम पर 120बीएचपी अधिकतम पावर और 1800-2800 आरपीएम पर अधिकतम 290एनएम टॉर्क देता है। इसका माइलेज 10.5-15.4 किमी प्रति लीटर है। महिंद्रा स्कॉर्पियो की कीमत 8.21-9.93 लाख रुपए है।
कम बजट वालें भी खरीद सकते हैं ये टॉप 5 SUV कारें
9 of 12
रेनॉ डस्टर रेनॉ डस्टर अपने लॉन्च के समय से ही सबके दिल पर छायी हुई है। अपने शानदार लुक और डिजाइन व पेट्रोल और डीजल इंजन के कारण लोकप्रिय बनी हुई है। रेनॉ डस्टर पेट्रोल 1.6L k4M पेट्रोल इंजन पर दौड़ती है। ये इंजन 5850आरपीएम पर 104पीएस अधिकतम पावर और 3750 आरपीएम पर अधिकतम 145एनएम टॉर्क देता है।
कम बजट वालें भी खरीद सकते हैं ये टॉप 5 SUV कारें
10 of 12
रेनॉ डस्टर पेट्रोल वैरियंट का माइलेज 13.24 किमी प्रति लीटर और डीजल वैरियंट का माइलेज 20 किमी प्रति लीटर देता है। रेनॉ डस्टर की कीमत 7.86-9.69 लाख रुपए है।
कम बजट वालें भी खरीद सकते हैं ये टॉप 5 SUV कारें
11 of 12
निसान टेरेनो निसान टेरेनो डस्टर पर आधारित है। हालांकि कंपनी ने काफी हद तक निसान टेरेनो को अलग बनाने के लिए इसमें कई बदलाव जैसे बंपर स्टाइल, ग्रिल और हैडलैंप्स को युनिक बनाया गया है। निसान टेरेनो की कीमत 9.48-12.30 लाख रुपए है।
निसान टेरेनो 1.5 लीटर के9के दो डीजल इंजन वर्जन पर 84बीएचपी और 109बीएचपी पावर देता है जबकि 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन 102बीएचपी पावर देता है। इसका पेट्रोल वैरियंट का माइलेज 13.2 किमी प्रति लीटर और डीजल वैरियंट का माइलेज 19 किमी प्रति लीटर देता है।