फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो एक्सपो में लॉन्च टॉप 5 बाइक्स, कीमत 39 हजार से 38 लाख रुपए

विज्ञापन
1 of 6
2016 ऑटो एक्सपो भव्य समारोह में करीब 6 लाख दर्शकों ने हिस्सा लिया और आकर्षक शोकेस का आनंद उठाया। इवेंट में दुनिया भर की कॉन्सेप्ट और वास्तविक मॉडल्स को भारत में पेश किया गया। लेकिन केवल एक चीज जो इस ऑटो शो से गायब रही वो है नए लॉन्च। ऑटो एक्सपो 2016 में उम्मीद से भी कम नए लॉन्च किए गए हैं। एक नजर देखिए इस शो में लॉन्च टॉप 5 बाइक्स पर।
विज्ञापन

ऑटो एक्सपो में लॉन्च टॉप 5 बाइक्स, कीमत 39 हजार से 38 लाख रुपए

2 of 6
1. होंडा नेवी: होंडा ने ऑटो शो के दौरान अपने मोटो-स्कूटर 39,500 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत पर लॉन्च किया है। यह बाइक स्ट्रीट, एडवेंचर और ऑफ रोड तीन वेरिएंट में उपलब्‍ध होगी। यह 109.19सीसी, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर, होंडा इको प्रौद्योगिकी (HET) इंजन के साथ काम करता है, यह इंजन एक्टिवा में इस्तेमाल किया जा रहा है इसकी टॉप स्पीड 81 मील प्रति घंटे है।

विज्ञापन

ऑटो एक्सपो में लॉन्च टॉप 5 बाइक्स, कीमत 39 हजार से 38 लाख रुपए

3 of 6
2. यामाहा एमटी 09: यामाहा मोटर्स ने ऑटो एक्सपो के दौरान अपनी 850सीसी नेक्ड मोटरसाइकिल एमटी 09 (MT-09) बाइक 10.2 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) लॉन्च की है। यह बाइक 847cc लिक्विड कूल्ड, 3 सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, DOHC, 4-वाल्व पावरट्रेन और 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ है। इसके इंजन की ताकत 113.42bhp है।

ऑटो एक्सपो में लॉन्च टॉप 5 बाइक्स, कीमत 39 हजार से 38 लाख रुपए

4 of 6
3. इंडियन रोडमास्टर: अमेरिकन बाइक कंपनी इंडियन मोटरसाइकिल ने अपनी प्रमुख इंडियन रोडमास्टर (Roadmaster) का 2016 वर्जन ऑटो एक्सपो के दौरान लॉन्च किया। इसकी कीमत 38 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। स्टोरेज स्पेस भरा होने पर बाइक का वजन 421 किग्रा है। इसमें विंडशील्‍ड को पुशबटन की मदद से सवार की लंबाई के अनुसार एडजस्‍ट किया जा सकता है। इसकी सीटों की ऊंचाई को भी सवार के मनमुताबिक एडजस्‍ट किया जा सकता है।
विज्ञापन

ऑटो एक्सपो में लॉन्च टॉप 5 बाइक्स, कीमत 39 हजार से 38 लाख रुपए

5 of 6
4. यूएम मोटरसाइकिल्स रेनगेड: यूएम मोटरसाइकिल्स ने ऑटो एक्सपो 2016 में अपनी रेनगेड सीरीज लॉन्च की है। क्रूजर सीरीज की स्पोर्ट एस, कमांडो और क्लासिक सभी मॉडल में 279cc इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इनकी कीमत 1.49 लाख से 1.69 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। रेनगेड सीरीज शक्तिशाली रॉयल एनफील्ड को चुनौती देने वाली है। यह  279सीसी, सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन और 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो एक्सपो में लॉन्च टॉप 5 बाइक्स, कीमत 39 हजार से 38 लाख रुपए

6 of 6
5. ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्विन और बोनविले टी120: ट्रायम्फ ने एक्सपो के दौरान दो मोटरसाइकिलों को लॉन्च किया है। रेट्रो लुक वाली ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्विन की कीमत 6.9 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) और बोनविले टी120 की कीमत 8.7 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। स्ट्रीट ट्विन 900सीसी, 8-वाल्व, पैरलेल ट्विन इंजन और 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ है, जबकि बोनविले टी120 दमदार 1200सीसी इंजन और एक 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें