फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान की गाड़ी जैसी इन गाड़ियां की खूबियां हैरान कर देंगी आपको

विज्ञापन
1 of 6
स्वदेश फ़िल्म में नासा के वैज्ञानिक की भूमिका निभा रहे शाहरुख़ ख़ान की गाड़ी, वो चलता-फिरता आरामदेय घर याद है आपको? वही गाड़ी जिसमें वह भारत के एक गांव में दाई मां को लेने पहुंचते हैं! ठीक वैसी गाड़ियां अब बनाई भी जा रही हैं और ऊपर तस्वीर में आप ऐसी एक गाड़ी की झलक दिख सकते हैं। दरअसल ये गाड़ी ऑस्ट्रियाई कंपनी मार्ची मोबाइल ने पेश की है। इसकी स्थापना ट्रक की दुनिया के बड़े कारोबारी मारियो मार्ची ने की थी। तो ख़ास क्या है इस गाड़ी में?
विज्ञापन

शाहरुख खान की गाड़ी जैसी इन गाड़ियां की खूबियां हैरान कर देंगी आपको

2 of 6
यह मोबाइल मैंशन है यानी पहियों पर आलीशन कोठी कह सकते हैं। वोल्वो की चेसी और बॉडी है और वोल्वो का ही इंजन। इसका बाहरी आवरण संगमरमर, सोने या किसी अन्य महंगे धातु से बनाया जा सकता है, जो काफी हद तक इसे खरीदने वाले व्यक्ति की हैसियत पर निर्भर होगा।
विज्ञापन

शाहरुख खान की गाड़ी जैसी इन गाड़ियां की खूबियां हैरान कर देंगी आपको

3 of 6
इस मोबाइल वाहन के अंदर की जगह को आलीशान कमरे की शक्ल दी गई है जिसकी छत को आकर्षक स्काई लाउंज का रूप दिया गया है। इसकी छत एक तरह से नाइट क्लब जैसा एहसास कराती है। स्काई लाउंज में बैठने की आरामदेह जगह के साथ ऑडियो सिस्टम और बार की भी सुविधा है।

शाहरुख खान की गाड़ी जैसी इन गाड़ियां की खूबियां हैरान कर देंगी आपको

4 of 6
इसके बाहरी आवरण को खास एयरोडायनामिक डिज़ाइन दिया गया है। इसका डिज़ाइन लुइगी कोलानी ने तैयार किया है। कोलानी की उम्र अस्सी से ज्यादा है और वो बायोडायानामिक इंडस्ट्रियल डिज़ाइन के जनक माने जाते हैं। उन्होंने फिएट, अल्फा रोमियो से लेकर बीएमडब्ल्यू तक के डिज़ाइन तैयार किए हैं।

विज्ञापन

शाहरुख खान की गाड़ी जैसी इन गाड़ियां की खूबियां हैरान कर देंगी आपको

5 of 6
ऐसी सुविधाएं आपकों कान के समुद्री तट पर या फिर मोनाको ग्रां प्री के दौरान वहां के समुद्री तटों पर मौजूद यॉट पर ही मिल पाएंगी। यानी इस वाहन को जमीन पर चलने फिरने वाला लैंड यॉट कह सकते हैं। मार्ची मोबाइल ने इस तर्ज पर कई वाहन बनाए हैं। एक मोबाइल हेल्थ क्लीनिक है तो दूसरा मोबाइल शो रूम।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख खान की गाड़ी जैसी इन गाड़ियां की खूबियां हैरान कर देंगी आपको

6 of 6
अब कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में 'जेट ऑन व्हील्स' की मांग बढ़ेगी, ख़ास कर दुबई में जहां ज़्यादा खरीददारों की उम्मीद में इसकी खूब मार्किटिंग हो रही है। वैसे उम्मीद की जा रही है कि मार्ची मोबाइल के उत्पाद 2015 में ही अमरीका में उपलब्ध होने शुरु हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें