अत्याधुनिक तकनीकी से लैस इन कारों पर गोली की बैछारों और बम के धमाकों का भी असर नहीं होता है। देखें 10 सबसे महंगी बख्तरबंद कारें।
विज्ञापन
गोली की बौछारों-बम के धमाकों को झेल जाती हैं ये कारें
2 of 11
सुरक्षा के लिहाज से दुनिया की 10 सबसे महंगी बख्तरबंद गाड़ियों की फेहरिस्त में रूसी कार कम्बेट टी98 पहले नंबर पर जगह दी गई है। द रिचेस्ट.कॉम की खबर के अनुसार इस कार का इंटीरियर व्हेल मछली के निजी अंग के चमड़े से तैयार किया गया है। पूरी तरह से बुलटप्रूफ कार टी98 रूसी राजनीतिज्ञों और यूरोप की राजकुमारियों के बीच खासी मशहूर है। इसकी कीमत 15 लाख डॉलर यानी आज के करीब 9 करोड़ 91 लाख रुपए है।
विज्ञापन
गोली की बौछारों-बम के धमाकों को झेल जाती हैं ये कारें
3 of 11
कैडीलैक वन भी इतनी ही कीमत यानी 15 लाख डॉलर की है। इसे द बीस्ट (शैतान) भी कहते हैं। ये दुनिया की एकमात्र ऐसी कार है जिसे सबसे ताकतवर देश यानी अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। इसमें अग्निरोधी फोम, आग दमन प्रणाली, अलग ऑक्सीजन की आपूर्ति, और अतिरिक्त हथियारों की व्यवस्था है। कार में एन्क्रिप्टेड संचार प्रणाली लगी है, जिससे कि राष्ट्रपति अगर कार में फंस जाएं तो अंदर से ही कॉल कर सकते हैं।
गोली की बौछारों-बम के धमाकों को झेल जाती हैं ये कारें
4 of 11
10 लाख डॉलर यानी करीब 6 करोड़ 60 लाख 99 हजार 950 रुपए की कीमत की मर्सडीज बेंज की जी63 एएमजी तीसरे नंबर पर है। इनकास ने इसे तैयार किया है। कांच बुलेटप्रूफ हैं। गाड़ी के इंटीरियर को काले मैट चमड़े से तैयार किया गया है। इसमें सर्विलांस कैमरा भी लगा है। इसके फ्यूल टैंक पर भी गोलियां असर नहीं करतीं। कुलमिलाकर इस कार को इस तरह बनाया गया है कि इसमें सवार शख्स खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।
विज्ञापन
गोली की बौछारों-बम के धमाकों को झेल जाती हैं ये कारें
5 of 11
सात लाख डॉलर यानी करीब 4 करोड़ 62 लाख 69 हजार रुपए की कीमत की ऑडी ए8 सिक्यॉरिटी कार को लक्जरी कार की तरह डिजाइन किया गया है। ये चौथी सबसे महंगी बख्तरबंद कार है। इसे जर्मन बैलिस्टिक टेस्टिंग सेंटर ने पूरी तरह से बुलेटप्रूफ घोषित किया है। इसकी खिड़कियां खास पॉलीकार्बोनेट से तैयार की गई हैं। कार में जरूरत के हिसाब से एलईडी, स्मोक डिटेक्टर, डिजिटल रेडियो नेटवर्क्स और सायरन लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
गोली की बौछारों-बम के धमाकों को झेल जाती हैं ये कारें
6 of 11
हरोन एपीसी जबरदस्त बख्तरबंद कार है। सुरक्षा के लिहाज से तो ये शानदार है ही, इसकी हमलावर ताकत इसे और खास बनाती है। इसके फ्लोर में ग्रेनेड लगा सकते हैं और ऊपरी हिस्से में लगी टरेट से मशीन गन ऑपरेट की जा सकती है। इसी निजी वाहन के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। पांचवें नंबर पर सबसे कीमती इस बख्तरबंद गाड़ी की कीमत 6 लाख 30 हजार डॉलर यानी करीब 4 करोड़ 16 लाख रुपए है।
विज्ञापन
गोली की बौछारों-बम के धमाकों को झेल जाती हैं ये कारें
7 of 11
छठें नंबर पर नाइट एक्सवी है। कीमत करीब 6 लाख 29 हजार डॉलर यानी करीब 4 करोड़ 15 लाख 76 हजार रुपए है। खास बात ये है कि ऐसी केवल 100 गाड़ियां ही बनाई गईं। इनमें वी10 इंजन, मिलिट्री ग्रेड डिजाइन और उच्च क्षमता का शक्ति कवच लगा है। इंटीरियर में सैटेलाइट टीवी, बार, कूलर, गर्म सीटें, ब्लैक बॉक्स और इंटरटेनमेंट मीडिया सेंटर की व्यवस्था की गई है।
गोली की बौछारों-बम के धमाकों को झेल जाती हैं ये कारें
8 of 11
मर्सिडीज बेंज एस गार्ड सातवें नंबर पर है। कुल कीमत चार लाख डॉलर यानी करीब 2 करोड़ 64 लाख 39 हजार रुपए है। बेहद लक्जरी और स्टाइलिश लगने वाली एस गार्ड कार एम 60 मशीन गन के लगातार हमले झेल सकती है। वहीं गैस अटैक से बचने के लिए इसमें खास ऑक्सीजन सिस्टम लगाया गया है। इसका डबल पैन ग्लास भी गैस अटैक को झेलने में सक्षम है।
गोली की बौछारों-बम के धमाकों को झेल जाती हैं ये कारें
9 of 11
आठवें नंबर पर सबसे महंगी बख्तरबंद कार कैडीलैक एसक्लेड इएसवी है। इसकी कीमत करीब 3 लाख 50 हजार डॉलर यानी करीब 2 करोड़ 31 लाख 34 हजार रुपए है। इसका इंटीरियर गजब का है। गाड़ी पूरी तरह से बुलटप्रूफ है।
गोली की बौछारों-बम के धमाकों को झेल जाती हैं ये कारें
10 of 11
बीएमडब्ल्यू की 750 ली सेडान नौंवें नंबर पर है। कीमत 3 लाख 40 हजार डॉलर यानी करीब 2 करोड़ 24 लाख 73 हजार रुपए है। 400 हॉर्सपवर का वी8 इंजन इस भारी-भरकम गाड़ी को रफ्तार भरने में मदद करता है।
गोली की बौछारों-बम के धमाकों को झेल जाती हैं ये कारें
11 of 11
और दसवें नंबर पर लेक्सस एलएस 460 एल है। जिसकी कीमत 3 लाख डॉलर यानी करीब 1 करोड़ 98 लाख 29 हजार रुपए है। इसे आर्मर्ड मैनुफेक्चरर इनकास ने तैयार किया है। कार फास्ट और लक्जरी तो है ही ये गोलियों की बौछारों और ग्रेनेड के हमले भी झेल सकती है। लक्जरी और सुरक्षा के लिहाज से कम दाम में जबरदस्त बख्तरबंद गाड़ी है। सोर्स-द रिचेस्ट