फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दो नए फीचर्स के साथ मिलेगी मारुति स्विफ्ट और डिजायर

विज्ञापन
1 of 4
भारत की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी ने स्विफ्ट और डिजायर के सभी वेरिएंट में डुअल एयरबैग और एबीएस की सुरक्षा सुविधाओं की घोषणा की है। ये फीचर्स कार में मानक के तौर पर उपलब्ध न होकर वैकल्पिक सुविधाओं के रूप में उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

अब दो नए फीचर्स के साथ मिलेगी मारुति स्विफ्ट और डिजायर

2 of 4
इन फीचर्स की वजह से इन कारों की कीमतों में 11 से 20 हजार रुपए तक अधिक चुकने होंगे। कंपनी के एक्जिक्युटिव डायरेक्टर (सेल्स, मार्केटिंग) आरएस कल्सी ने कहा, '‌स्विफ्ट और डिजायर दोनों ही देश की मशहूर कार है। इन दोनों ही कारों ने भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को एक नया आयाम दिया है। दोनों ही कारें अपनी स्टाइलिंग, सुपीरियर कंफर्ट और परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। कंपनी ने इन दोनों कारों में एबीएस, ड्राइवर और को-ड्राइवर एयरबैग पेश किए हैं।'
विज्ञापन

अब दो नए फीचर्स के साथ मिलेगी मारुति स्विफ्ट और डिजायर

3 of 4
स्विफ्ट के बिक्री के आंकड़े दशक भर से उल्लेखनीय है और इस मॉडल कई रिकॉर्ड बनाए हैं। दूसरी ओर, डिजायर 2008 से 2013 तक भारत के सर्वश्रेष्ठ विक्रेता एंट्री लेवल सेडान कार है। इन दोनों ही कारों ने अपने अपने सेगमेंट में अच्छा कारोबार किया है। वित्तीय वर्ष 2014-15 की बात करें तो कंपनी ने इन दोनों कारों के कुल 17 हजार यूनिट बाजार में बेचे हैं।
विज्ञापन

अब दो नए फीचर्स के साथ मिलेगी मारुति स्विफ्ट और डिजायर

4 of 4
हाल ही में कंपनी ने वैगनआर का ऑटोमैटिक वेरिएंट, स्विफ्ट का स्पेशल एडिशन और नई बेलेनो कार को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। तस्वीरें देखने के लिए कार मॉडल पर क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें