फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2015 में भारतीय कारों में देखने को मिला यह नया ट्रेंड

विज्ञापन
1 of 5
भारतीय कार बाजार में 2015 में एक नया ट्रेंड देखने को मिला। यह ट्रेंड रहा सेफ्टी फीचर्स का। भारतीय कार बाजार के इतिहास में 2015 ग्राहकों और कंपनियों दोनों ने ही इस साल सबसे ज्यादा तव्ज्जो सेफ्टी फीचर्स को दी। जो कि भविष्य के लिए एक अच्छा संकेत है। हालांकि घरेलू बाजार में टोयोटा और फॉक्सवेगन 2014 से इन फीचर्स को स्टैंडर्ड फीचर्स के तौर पर मुहैया करा रही हैं।
विज्ञापन

2015 में भारतीय कारों में देखने को मिला यह नया ट्रेंड

2 of 5
मारुति सुजुकी: पिछले साल (2014) हुए क्रैश टेस्ट में मारुति की स्विफ्ट का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। लेकिन इस कंपनी ने सेफ्टी टेस्ट पर ध्यान देते हुए कई प्रीमियम कारों में एयरबैग्स और एबीएस को स्टैंडर्ड फीचर्स के तौर पर दिया है। इनमें एस-क्रॉस और बलेनो शामिल हैं। वहीं स्विफ्ट, डिजायर और सेलेरियो में इन फीचर्स को विकल्प के तौर पर उपलब्ध कराया गया है। जो बेस वेरिएंट से ही मिलेंगे।

विज्ञापन

2015 में भारतीय कारों में देखने को मिला यह नया ट्रेंड

3 of 5
फोर्ड इंडिया: फोर्ड ने इस साल दो नए प्रोडक्ट उतारे, जिनमें नई फीगो हैचबैक और फीगो एस्पायर कॉम्पैक्ट सेडान शामिल है। फोर्ड ने बाकी फीचर्स के अलावा सेफ्टी के मामले में सबसे ज्यादा ध्यान दिया है। फीगो एस्पायर में फोर्ड ने ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स दिए हैं। वहीं इसके टॉप वेरिएंट में छह एयरबैग्स दिए गए हैं। जो इस सेगमेंट में पहली बार है। वहीं नई फीगो के बेस वेरिएंट में ड्राइवर एयरबैग स्टैंडर्ड दिया गया है। बेसे से ऊपर के सभी वेरिएंट में ड्यूल एयरबैग्स दिए गए हैं। इसके भी टॉप वेरिएंट में छह एयरबैग्स दिए गए हैं। वहीं इन दोनों के ऑटोमैटिक पेट्रोल वर्जन में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल होल्ड फंक्शन दिया गया है।

2015 में भारतीय कारों में देखने को मिला यह नया ट्रेंड

4 of 5
महिंद्रा एंड महिंद्रा: महिंद्रा ने भी सेफ्टी के मामले में ध्यान देते हुए नई कारों में बेस वेरिएंट से ही सेफ्टी फीचर्स देने की शुरुआत कर दी है। टीयूवी-300 में बेस वेरिएंट से ही एयरबैग्स और एबीएस का विकल्प दिया गया है। आने वाली माइक्रो एसयूवी केयूवी-100 में एबीएस स्टैंडर्ड फीचर होगा वहीं ड्यूल एयरबैग्स का विकल्प बेस वेरिएंट में भी मौजूद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2015 में भारतीय कारों में देखने को मिला यह नया ट्रेंड

5 of 5
ये थे भारतीय कार बाजार के कुछ जाने-पहचाने नाम जो सेफ्टी के मामले में पहले से ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि नए साल में कई और सेफ्टी फीचर्स हमें स्टैंडर्ड फीचर्स के तौर पर देखने को मिल सकते हैं। वजह साफ है क्योंकि अब भारतीय ग्राहकों कार में लग्जरी से ज्यादा सेफ्टी को महत्व देने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें