फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान स्टीवन स्मिथ ने टेस्ट मैच में दिखाया टी-20 का जलवा

विज्ञापन
1 of 8
कैरिबियाई टीम के खिलाफ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ की आक्रामक बल्लेबाजी ऐसी लग रही है मानो वह टी-20 मैच खेल रहे हों।
विज्ञापन

कप्तान स्टीवन स्मिथ ने टेस्ट मैच में दिखाया टी-20 का जलवा

2 of 8
मेलबर्न में चल रहे ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के ‌बीच दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ की बल्लेबाजी ऐसी लग रही है मानो यह टेस्ट नहीं टी-20 मैच हो। आक्रामक अंदाज में उन्होंने बल्ले से कैरिबियाई गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए।

विज्ञापन

कप्तान स्टीवन स्मिथ ने टेस्ट मैच में दिखाया टी-20 का जलवा

3 of 8
वेस्टइंडीज के पहली पारी में 271 रनों पर ढ़ेर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 179 रन बना लिए थे। कप्तान स्टीवन स्मिथ (70) और मिचेल मॉर्श (18) नाबाद हैं। तीसरे दिन तक ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज पर 459 रनों की बढ़त बना ली। स्मिथ ने 5 चौके लगाकर 70 गेंदों में 70 रन बनाए।

कप्तान स्टीवन स्मिथ ने टेस्ट मैच में दिखाया टी-20 का जलवा

4 of 8
इससे पहले नॉथन लियोन और जेम्स पॉटिनसन के 4-4 विकेट की बदौलत वेस्‍इंडीज बल्लेबाज नहीं चले। पीटर सेडिल ने दो विकेट झटककर टीम के लिए सराहनीय योगदान दिया।
विज्ञापन

कप्तान स्टीवन स्मिथ ने टेस्ट मैच में दिखाया टी-20 का जलवा

5 of 8
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में चार शतकवीरों की बदौलत 3 विकेट खोकर 551 रन पर पारी की घोषणा की थी। पहली पारी में टीम की ओर से जोए बर्न्स (128), उस्मान ख्वाजा (144), स्टीवन स्मिथ (134) और एडम वोग्स (106) ने शतक लगाए थे।

विज्ञापन

कप्तान स्टीवन स्मिथ ने टेस्ट मैच में दिखाया टी-20 का जलवा

6 of 8
हाल ही में वर्ष के श्रेष्ठ आईसीसी क्रिकेटर चुने गए स्मिथ ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हो गए। उनके अब 1404 रन हो गए हैं जबकि इंग्लैंड के एलिस्टर कुक के 1357 रन हैं। इंग्लैंड की टीम अभी डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच खेल रही है।
विज्ञापन

कप्तान स्टीवन स्मिथ ने टेस्ट मैच में दिखाया टी-20 का जलवा

7 of 8
एडम वोग्स ने भी अपने पहले वर्ष में 1000 टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं। उनके 18 टेस्ट पारियों में 1028 रन हो गए हैं। केवल दो ही बल्लेबाज इससे पहले अपने पदार्पण वर्ष में एक हजार से ज्यादा टेस्ट रन बनाने में सफल रहे इनमें ऑस्ट्रेलिया के मार्क टेलर ने 1989 में 1219 रन बनाए थे।
विज्ञापन

कप्तान स्टीवन स्मिथ ने टेस्ट मैच में दिखाया टी-20 का जलवा

8 of 8
जबकि एलिस्टर कुक ने 2006 में 1013 रन बनाए थे। वोग्स ने होबार्ट में खेले गए पहले टेस्ट में 269 रन बनाए थे। इस साल वेस्टइंडीज के खिलाफ चार टेस्ट मैचों में 542 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें