जर्मन कार कंपनी का कहना है कि उसका आरएस7 मॉडल दक्षिणी फ्रैंकफर्ट के हॉकेनहेम रेसिंग सर्किट पर 240किमी/घंटे की रफ्तार से भीड़ रहित ट्रैक पर दौड़ने में सबसे आगे रहा। आरएस7 को ग्रैंड प्रिक्स ट्रैक का राउंड लगाने में केवल दो मिनट लगे। ऑडी आरएस7 की कीमत 1.29 करोड़ रुपए (एक्स शोरूम नई दिल्ली)
विज्ञापन
इस साल भारतीय करोड़पतियों के लिए आईं ये कारें
2 of 4
लग्जरी कार कंपनी लैंबॉरगिनी ने गलार्डो को हटाकर अपनी नई लग्जरी कार हरीकेन एलपी 610-4 को उतारा। हरीकेन स्पेनिश शब्द है जिसका मतलब आंधी होता है। इस कार कीमत 3.43 करोड़ रुपए है। यह कार महज 3.2 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 325 किमी प्रति घंटा है।
विज्ञापन
इस साल भारतीय करोड़पतियों के लिए आईं ये कारें
3 of 4
जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज ने अपनी मर्सिडीज बेंज जीएलए 45 एएमजी को उतारा। भारतीय बाजार में एक्स शोरूम पर इसकी कीमत 69.60 रुपए है। मर्सिडीज ने इस साल दमदार परफॉर्मेंस वाली मर्सिडीज बेंज सीएलए 45 एएमजी को भी उतारा। इसकी कीमत 68.50 रुपए है। भारत में यह दोनों कारें सीबीयू (Complete Built Unit) के रूप में उपलब्ध हैं।
बीएमडब्ल्यू ने भारतीय बाजार में एम-6 ग्रैन कूपे (1.75 करोड़ रुपए) एम5 (1.35 करोड़ रुपए), एम3 (1.19 करोड़ रुपए) और एम4 (1.21 करोड़ रुपए) की स्पोर्ट्स कारों को उतारा।