गुजरात से एक व्यक्ति ने विश्व की सबसे लंबी मोटरसाइकिल तैयार करके वर्ल्ड रिकार्ड गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराया है। कारएंडबाइक डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक भरत सिंह परमार एक बजाज डिस्कवर 125 मोडिफाई कर यह रिपोर्ट बनाया है।
विज्ञापन
बजाज डिस्कवर बनी दुनिया की सबसे लंबी बाइक
2 of 4
इस मोडिफाई बजाज डिस्कवर 125 सीसी बाइक की लंबी 26.29 मीटर (86 फुट और 3 इंच) है। इस बनाने के लिए मैटल का इस्तेमाल किया गया है, यह पिछले विश्व रिपोर्ट की तुलना में करीब 13 फुट लंबी है। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए परमार ने बिना रुके और बिना किसी सहायता के 100 मीटर की दूरी तक इस बाइक को चलाया।
विज्ञापन
बजाज डिस्कवर बनी दुनिया की सबसे लंबी बाइक
3 of 4
बजाज डिस्कवर 125, 124.6cc, डीटीएस-आई इंजन से लैस है। एक 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ 10.9bhp अधिकतम पावर और 10.8Nm टॉर्क उत्पन्न करता है।
पिछले साल, कंपनी ने डिस्कवर 125 की बिक्री में कमी के कारण इसका उत्पादन बंद कर दिया है। बजाज नई परफॉर्मेंस बाइक को बाजार में उतरने की सोच रही है। कंपनी ने हाल ही में देश की सबसे किफायती मोटरसाइकिल लॉन्च की है इसकी कीमत 31,000 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।