नन्हें बच्चे मां-बाप की आंखों के तारे और दुलारे होते हैं। लेकिन इस मासूम के पिता ने इसे ही दांव पर लगा दिया। फोटो स्टोरी में देखें पूरी खबर।
विज्ञापन
इस बच्ची को जुए में हार गया था इसका पिता, पुलिस ने छुड़ाया
2 of 10
दस साल की एकाटेरिना बाचुरिना उर्फ कात्या को दो दिन की कड़ी मशक्कत के बाद रूसी पुलिस ने खोज निकाला है। आरोप है कि पिता ताश के खेल में बच्ची को हार गया था।
विज्ञापन
इस बच्ची को जुए में हार गया था इसका पिता, पुलिस ने छुड़ाया
3 of 10
पुलिस को बच्ची 40 वर्षीय सर्जी पोनोमारेव नाम के इस शख्स के पास से मिली। गिरफ्तारी के बाद इसने पुलिस को बताया कि इसने अलेक्जेंडर नाम के शख्स से इस बच्ची को ताश के खेल में जीता है।
इस बच्ची को जुए में हार गया था इसका पिता, पुलिस ने छुड़ाया
4 of 10
आरोपी पिता को भी पुलिस ने धर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
इस बच्ची को जुए में हार गया था इसका पिता, पुलिस ने छुड़ाया
5 of 10
डेलीमेल की खबर के मुताबिक बच्ची को उस वक्त अगवा किया गया था जब वो स्कूल जा रही थी। बच्ची का स्कूल रूस के पूर्वोत्तर में वोलोचाएवका इलाके में एक दूरदराज के गांव में है।
विज्ञापन
इस बच्ची को जुए में हार गया था इसका पिता, पुलिस ने छुड़ाया
6 of 10
बच्ची के अगवा होने की खबर एक 11 वर्षीय छात्र ने स्कूल में अध्यापकों को दी थी। जिसके बाद हुई कार्रवाई में मामला उजागर हुआ।
विज्ञापन
इस बच्ची को जुए में हार गया था इसका पिता, पुलिस ने छुड़ाया
7 of 10
जांच इस आशंका को लेकर भी चल रही है कि कहीं बच्ची को काले बाजार में बेचने के लिए तो शिकार नहीं बनाया गया? जहां शरीर के अंगों का सौदा किया जाता है।
इस बच्ची को जुए में हार गया था इसका पिता, पुलिस ने छुड़ाया
8 of 10
बच्ची को छुड़ाने के बाद पुलिस ने इस बात की भी पुष्टि की है कि उसके साथ यौन शोषण न किया गया हो। पुलिस को शक था कि बच्ची को सेक्स स्लेव बनाकर बेच दिया गया है।
इस बच्ची को जुए में हार गया था इसका पिता, पुलिस ने छुड़ाया
9 of 10
इस मामले में एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। बच्ची को अगवा करने के बाद आरोपी उसे करीब 300 मील यानी 482 किलोमीटर दूर के इलाके में ले गया था। रूस के शिरोकी में एक होटल में उसने बच्ची को रखा और आगे बढ़ गया। लेकिन पीछा कर रही पुलिस ने उसे दबोच लिया।
इस बच्ची को जुए में हार गया था इसका पिता, पुलिस ने छुड़ाया
10 of 10
बच्ची की मां 29 वर्षीय ओल्गा पोगर्सकाया की मानें तो आरोपी पिता उसका पूर्व पति है। लेकिन उसे पूरा यकीन है कि उसने बेटी को दांव पर नहीं लगाया होगा। बच्ची की मां ने बताया कि बच्ची और पिता दोनों एक दूसरे को प्यार करते हैं। बच्ची की तस्वीरें और पहचान उसके अगवा होने के बाद रूसी पुलिस ने जारी की थीं।