फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम विस्फोट में भी खरोंच तक नहीं, भारत में लॉन्च हुई ऐसी कार

विज्ञापन
1 of 6
कार बनाने वाली जर्मन कंपनी मर्सिडीज बेंज ने बेहद एक्सक्लूसिव आर्मर्ड वाहनों की श्रेणी में नया एस 600 गार्ड पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया की सबसे सुरक्षित कार है।
विज्ञापन

बम विस्फोट में भी खरोंच तक नहीं, भारत में लॉन्च हुई ऐसी कार

2 of 6
इस कार पर एके 47 की गोलियों का भी असर नहीं होगा। यही नहीं, यदि बारूदी सुरंग की चपेट में भी कार आ जाए तो भी कार में बैठे लोगों को खरोंच तक नहीं आएगी।
विज्ञापन

बम विस्फोट में भी खरोंच तक नहीं, भारत में लॉन्च हुई ऐसी कार

3 of 6
मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एबरहार्ड केर्न तथा गार्ड सेल्स के प्रमुख मार्कस रूबेनबॉर ने वृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में इस वाहन को लॉन्‍च किया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक एबरहार्ड केर्न ने बताया कि एस 600 गार्ड दुनिया भर में सर्वोच्च बैलिस्टिक सुरक्षा श्रेणी वीआर 9 के लिए प्रमाणित है। ऐसा नहीं है कि यह सिर्फ मजबूत कार है, बल्कि यह आरामदायक और पर्यावरण के प्रति भी बेहद अनुकूल है।

बम विस्फोट में भी खरोंच तक नहीं, भारत में लॉन्च हुई ऐसी कार

4 of 6
उन्होंने कहा कि भारतीय ग्राहकों के लिए वह पहियों पर एक अभेद्य किला पेश कर रहे हैं जिसके बाद विशेष सुरक्षा वाले वाहनों पर निर्भरता घटेगी। एबरहार्ड केर्न ने बताया कि सरकार के उच्चाधिकारी, कारोबारी जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति और राजनेताओं के लिए यह बेहद मुफीद वाहन है क्योंकि इनको यात्रा के दौरान सर्वोच्च स्तर की सुरक्षा की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

बम विस्फोट में भी खरोंच तक नहीं, भारत में लॉन्च हुई ऐसी कार

5 of 6
इस कार में प्रथम श्रेणी की सुविधा, एयरमैटिक सस्पेंशन प्रणाली, शक्तिशाली वी 12 ईंजन, बेहद इंटेलीजेंट चालक सहायता प्रणाली ओर दैनिक उपयोग के लिए निर्बाध उपयुक्तता के साथ नया फ्लैगशिप गार्ड मॉडल इस वर्ग में एक बेजोड़ नए मानक की स्थापना करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बम विस्फोट में भी खरोंच तक नहीं, भारत में लॉन्च हुई ऐसी कार

6 of 6
कीमत के मामले में भी यह गाड़ी बेजोड़ है। दिल्ली में इस कार की एक्स शोरूम कीमत 8.90 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें