फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा देखिए, अंदर और बाहर से कैसी है मारुति इग्निस

Sat, 05 Mar 2016 04:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
मारुति इग्निस
ऑटो एक्सपो-2016 में मारुति ने माइक्रो एसयूवी इग्निस को पेश किया। वैसे तो शुरुआत में कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा ने काफी सुर्खियां बटोरी लेकिन बाद में इग्निस भी दर्शकों के बीच छाई रही। यह छोटी कार है, जो एसयूवी जैसा लुक लिए है। भारत में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला महिन्द्रा केयूवी-100 से होगा। यहां हम जानने कि कोशिश करते हैं कि अंदर और बाहर से कैसी है मारुति की इग्निस।
विज्ञापन

जरा देखिए, अंदर और बाहर से कैसी है मारुति इग्निस

2 of 4
मारुति इग्निस - फोटो : Cardekho
मारुति इग्निस साइज में तो छोटी है, लेकिन दिखती एसयूवी कार की तरह है। फ्रंट प्रोफाइल में ध्यान दें तो यहां बोनट के उपर एयर डैम दिया गया है। हैडलाइट क्लस्टर आकर्षक है। इस पर यू आकार में डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइट दी गई हैं। जो फ्रंट से कार को अग्रेसिव लुक देती है। साइड में रूफ रेल्स दी गई हैं। रियर में दो स्पॉइलर मौजूद हैं। एक तो पिछली विंडस्क्रीन के ऊपर लगा हुआ है, जबकि दूसरा विंडस्क्रीन के नीचे। कार पीछे से भी काफी दमदार लगती है।
विज्ञापन

जरा देखिए, अंदर और बाहर से कैसी है मारुति इग्निस

3 of 4
मारुति इग्निस
इंटीरियर की बात करें तो केबिन नए डिजाइन का है। डैशबोर्ड पर नजर डालें तो यहां टॉप सेंटर में टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है। वहीं, एसी स्विच और अन्य कंट्रोल्स को नए डिजाइन में दिया गया है। क्लाइमेट कंट्रोल डिस्प्ले को कैप्सूल के आकार में रखा गया है। स्टीयरिंग व्हील को भी नई डिजाइन दी गई है। इस पर मल्टीफंक्शन कंट्रोल दिए गए हैं। इंफोटेनमेट स्क्रीन के दोनों ओर स्‍क्वाअर शेप्ड एसी वेंट्स दिए गए हैं। साइड में दिए एसी वेंट्स राउंड शेप में हैं।
विज्ञापन

जरा देखिए, अंदर और बाहर से कैसी है मारुति इग्निस

4 of 4
भारत आने वाली इग्निस में 1.3 लीटर का मल्टीजेट डीजल इंजन आने की संभावना है, जो 74बीएचपी की पावर और 190एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर वीटीवीटी इंजन मिलेगा। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स होगा। पेट्रोल वर्जन में सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें