मारुति बलेनो, प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में एक पॉपुलर कार है जो लॉन्चिंग से पहले से लेकर अभी भी सुर्खियों में है। इसे लॉन्च हुए केवल 4 महीने हुए हैं और इसकी बुकिंग 70,000 के पार पहुंच गई है। वहीं कई शहरों में इस कार का वेटिंग पीरियड 6 महीने तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
मारुति बलेनो: वेटिंग पीरियड 6 महीने, आई20 को पछाड़ा
2 of 5
वैसे तो घरेलू बाजार में इस सेगमेंट में बलेनो के अलावा हुंडई आई-20, टाटा बोल्ट और होंडा जैज भी हैं, लेकिन बलेनो की टक्कर मुख्य रूप से हुंडई आई-20 से है। दिसंबर, 2015 की सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालें तो बलेनो ने बिक्री के मामले में हुंडई आई-20 व होंडा जैज को पीछे छोड़ दिया है। बीते महीने मारुति ने 11,203 बलेनो तैयार की थी, जिनमें से 10,572 यूनिट बेची गई, वहीं देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक हुंडई आई-20 की बिक्री 10,379 यूनिट पर सिमट कर रह गई।
विज्ञापन
मारुति बलेनो: वेटिंग पीरियड 6 महीने, आई20 को पछाड़ा
3 of 5
बलेनो को मिली बेशुमार सफलता और ग्राहकों का शानदार रेस्पॉन्स देखते हुए कंपनी अपनी बलेनो का प्रोडक्शन बढ़ाने पर बात कर रही है। मांग तेज होने के कारण इसका वेटिंग पीरियड छह महीने रखा गया है। संभावना है कि इसे और भी बढ़ाया जा सकता है। अटकलें हैं कि कंपनी अगले महीने से जापान, पश्चिमी यूरोप और लैटिन अमेकिा सहित अफ्रिका के कई देशों में बलेनो को बेचेगी।
मारुति बलेनो: वेटिंग पीरियड 6 महीने, आई20 को पछाड़ा
4 of 5
मारुति ने हाल ही में बलेनो की कीमतों में बढ़ोतरी की है। अब बलेनो 5.11 लाख से 8.16 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच उपलब्ध है। मारुति बलेनो को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उतारा गया है। इसके डीजल वेरिएंट में 1.3-लीटर इंजन दिया गया है, जो 74बीएचपी की पावर देता है। वहीं इसके पेट्रोल वेरिएंट में 1.2-लीटर इंजन मिलता है जो 83बीएचपी की पावर जनरेट करता है।
मारुति बलेनो: वेटिंग पीरियड 6 महीने, आई20 को पछाड़ा
5 of 5
आपको बता दें कि बलेनो की कम पावर को ग्राहकों की आलोचना का सामना भी करना पड़ा है। इसे देखते हुए अब कंपनी अधिक पावर वाले 1.0-लीटर बूस्टरजेट इंजन लाने वाली है। मारुति का यह नया इंजन बलेनो आरएस में मिलेगा जो 110बीएचपी की पावर के साथ 170एनएम का टॉर्क देगा। यह नया इंजन अगले महीने होने वाले ऑटो एक्सपो में दिखाया जा सकता है। इस नए मॉडल में फॉक्स डिफ्यूजर, बॉडी किट, साइड स्कर्ट व बड़े अलॉय व्हील जैसे फीचर देखने को मिलेंगे।