फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले महीने लॉन्च होगी महिंद्रा की बहुप्रतीक्षित बाइक मोजो 300

विज्ञापन
1 of 5
बाइक प्रेमियों के लिए महिंद्रा की ओर से अच्छी खबर आ चुकी है। लंबे समय से लॉन्चिंग का इंतजार कर रही महिंद्रा की नेक्ड स्ट्रीट बाइक अगले महीने यानी अक्टूबर में लॉन्च होगी। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में 300 सीसी मोजो (Mahindra Mojo) लॉन्च करेगी।

विज्ञापन

अगले महीने लॉन्च होगी महिंद्रा की बहुप्रतीक्षित बाइक मोजो 300

2 of 5
हालांकि कंपनी ने अभी तारीख का खुलासा नहीं किया है लेकिन खबर है कि कंपनी 13 अक्टूबर को बाइक लॉन्च कर सकती है। पहली बार महिंद्रा मोजो को ऑटो एक्सपो 2010 के दौरान शोकेस किया गया था। तब से अब तक कंपनी इस बाइक में कई नए डेवलेपमेंट कर चुकी है।

विज्ञापन

अगले महीने लॉन्च होगी महिंद्रा की बहुप्रतीक्षित बाइक मोजो 300

3 of 5
बाइक में 300 सीसी सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक लिक्विड कूल्ड इंजन और 6 स्पीड गियर के साथ दौड़ेगी। कंपनी ने इसमें 21 लीटर के बड़े फ्यूल टैंक को जगह दी है। यह देखने में काफी आकर्षक लगता है। मोजो का कुल वजन 166 किग्रा बताया गया है।

अगले महीने लॉन्च होगी महिंद्रा की बहुप्रतीक्षित बाइक मोजो 300

4 of 5
रिपोर्ट के मुताबिक निर्माता कंपनी ने महिंद्रा मोजो की बुकिंग शुरू कर दी है। जल्द ही कंपनी बाइक को भारत में लॉन्च कर सकती है। महिंद्रा की 300 सीसी बाइक की कीमत 1.5 लाख रुपए तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले महीने लॉन्च होगी महिंद्रा की बहुप्रतीक्षित बाइक मोजो 300

5 of 5
कंपनी इस बाइक को कई एंडवास तकनीकी और फीचर्स साथ पेश करने वाली है। महिंद्रा मोजो 300 सीसी की सीधा मुकाबला केटीएम ड्यूक 390 और होंडा सीबीआर 250आर जैसी बाइक्स से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें