दुनियाभर में मशहूर प्रीमियम हाई-परफॉर्मेंस सुपरबाइक ब्रैंड एमवी अगस्ता (MV Agusta) भारत में लॉन्च होने को तैयार है। भारतीय कंपनी कायनैटिक ग्रुप की साझेदारी में एमवी अगस्ता नवंबर में अपनी पहली बाइक भारत में लॉन्च करेगी।
विज्ञापन
नवंबर में भारत में पहली बाइक लेकर आ रही है यह इटालियन कंपनी
2 of 5
कंपनी अगले 2-3 साल में CBU (Completely Built Unit) और SKD (semi knocked down) के तहत अपनी कई बाइक लॉन्च करेगी। भारत में इन बाइक की कीमत 12-33 लाख रुपए तक हो सकती है।
विज्ञापन
नवंबर में भारत में पहली बाइक लेकर आ रही है यह इटालियन कंपनी
3 of 5
कंपनी सबसे पहले कम कीमत वाली मोटरसाइकिल ब्रुटेल अथवा एफ3 को लॉन्च कर सकती है। ये बाइक्स 3 या 4 सिलेंडर वाले इनलाइन इंजन के साथ दौड़ती हैं जिससे 110 पीएस से लेकर 200 पीएस तक का पावर मिलता है।
नवंबर में भारत में पहली बाइक लेकर आ रही है यह इटालियन कंपनी
4 of 5
एमवी अगस्ता की मोटरसाइकल रेंज में शानदार हाई-परफॉर्मेंस बाइक शामिल हैं जिनमें ब्रुटेल, रिवले, टयूरिज्मो वेलोस, एफ3 और एफ4 जैसे नाम शामिल हैं।