कार के माइलेज का सीधा संबंध कार के एयर फिल्टर से होता है। कार को काफी दिनों तक चलाने के बाद कार में लगा एयर फिल्टर गंदा हो जाता है। यहीं से कार के माइलेज कम होने की शुरुआत हो जाती है। गंदा एयर फिल्टर ज्यादा फ्यूल को जलाता है। कार के इंजन तक पेट्रोल का प्रवाह ठीक तरह से नहीं हो पाता है। इसलिए समय-समय पर एयर फिल्टर की सफाई करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
ये पांच उपाय बढ़ाएंगे आपकी बाइक और कार का माइलेज
2 of 5
कार में सफर करते समय कई बार हम अनावश्यक सामान लेकर भी चलते हैं। मसलन पुराने टायर, एक्सट्रा स्टेपनी, जरूरत से ज्यादा औजार और सामान आदि। यदि आप जरूरत से ज्यादा समान जिनका वजन 50 से 60 किलोग्राम तक है उन्हे लेकर चलते हैं तो आप हर बार अपनी कार में एक एक्सट्रा व्यक्ति के वजन साथ लेकर चल रहे हैं जिसका असर आपकी कार के माइलेज पर पड़ेगा।
विज्ञापन
ये पांच उपाय बढ़ाएंगे आपकी बाइक और कार का माइलेज
3 of 5
लंबे समय तक कार को चलाने के बाद कार के टायर में हवा का दबाव बढ़ने के कारण धीरे-धीरे कार के टायर से हवा कम होने लगती है जिसके कारण कार को चलाने के लिए ज्यादा एक्सलेटर का इस्तेमाल करना पड़ता है। ज्यादा एक्सलेटर का मतलब ज्यादा फ्यूल की खपत। इसलिए कार के टायर के प्रेसर की जांच कराते रहें और जरूरत के अनुसार टायर में हवा रखें।
ये पांच उपाय बढ़ाएंगे आपकी बाइक और कार का माइलेज
4 of 5
वैसे तो आप कार में जरूरत पड़ने पर कभी पेट्रोल भरवा सकते हैं लेकिन अगर बात कार के माइलेज को बेहतर करने की है तो सही समय पर पेट्रोल भरवाएं। जी हां तेल खरीदने के लिए सुबह या फिर देर शाम को पेट्रोल पंप पर जाने की कोशिश करें। क्योंकि धूप में तेल की इंटेस्टीविटी बढ़ जाती है और तेल गर्म हो जाता है और ज्यादा से ज्यादा इंधन का खपत होता है।
कई बार हम कार का पेट्रोल सिर्फ इसलिए अधिक खर्च करते हैं क्योंकि हमको सही रास्ता चुनने में समय लग जाता है। इसलिए हमेशा कहीं भी जाने पहले अगर सही रास्ते के बारे में जान लिया जाए तो ये आपके पेट्रोल के खर्च को काफी कम करता है।