कार इनोवेशन के लिए जाने जानी कार कंपनी निसान दुनिया की पहली ऐसी कार कंपनी बन चुकी है जिसने अपनी कार में ग्लो-इन-द-डार्क पेंट का इस्तेमाल किया है। कंपनी ने अपनी निसान लीफ इलेक्ट्रॉनिक कार को एक यूनिक अल्ट्रावॉयलेट-अब्जॉर्बिंग पेंट तकनीक से पेंट किया। जिससे यह कार अंधेरे में भी चमकती हुई नजर आती है।
विज्ञापन
निसान की नई कार जो अंधेरे में चमकेगी
2 of 4
कंपनी ने इस कार को हैमिश स्कॉट के साथ मिलकर डिजाइन किया है। हैमिश स्कॉट 'स्टारपथ' के लिए जाने जाते हैं, इसमें सड़क और फुटपाथ पर ग्लो-इन-डार्क कोटिंग का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
निसान की नई कार जो अंधेरे में चमकेगी
3 of 4
हालांकि आज बाजार में अंधेरे में चमकने वाले कार कवर पहले से मौजूद हैं, लेकिन निसान लीफ पर इस्तेमाल किया गया यह अल्ट्रावॉयलेट-एनर्जी पेंट कई मायनों में अलग है। दरअसल स्प्रे-अप्लाइड कोटिंग के जरिए यह पेंट अल्ट्रावॉयलेट किरणों को सूर्य से दिन भर इकट्ठा करता है। इसके बाद अंधेरे में यह पेंट लगातार 8 से 10 घंट तक बराबर चमकता रहता है।