फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस ऑडी कार का क्यों सबको है बेसब्री से इंतजार?

विज्ञापन
1 of 6
जर्मन कार निर्माता फॉक्सवैगन इन दिनों अपनी नई फ़ुल साइज़ ऑल इलेक्ट्रिक ऑडी एसयूवी कार को लाँच करने की तैयारी में जुटा हुआ है। इस दिशा में फॉक्सवैगन की सब्सिडियरी कंपनी ऑडी एजी ने कार का कांसेप्ट मॉडल तैयार कर लिया है जिसका अगले महीने फ्रैंकफर्ट मोटर शो में वर्ल्ड प्रीमियर होगा। ऑडी ई-ट्रॉन क्याटरो के नाम वाली ये कांसेप्ट कार पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार होगी। आकार के हिसाब से यह ऑडी के क्यू 5 और क्यू 7 के मॉडल के बीच में बैठेगी।

विजय पाटनी/बीबीसी ऑटोस
विज्ञापन

इस ऑडी कार का क्यों सबको है बेसब्री से इंतजार?

2 of 6
यह कार अपेक्षाकृत बड़ी है, लिहाजा यह फॉक्सवैगन की सेकेंड जेनरेशन के मॉड्यूलर प्लैटफ़ॉर्म की कार होगी।
लेकिन यह इसकी ख़ासियत नहीं है बल्कि इसकी ख़ासियत इसे ड्राइव करने की सहूलियत है। बताया जा रहा है कि यह कार काफी हद आर 8 ईट्रॉन सुपर कार पर आधारित है।
विज्ञापन

इस ऑडी कार का क्यों सबको है बेसब्री से इंतजार?

3 of 6
इसकी पुष्टि ऑडी की ओर से इसी साल जेनेवा मोटर शो के दौरान किया गया। इस कार में फ्रंट एक्सल पर एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी होगी। इसके अलावा दोनों पिछले चक्कों पर एक-एक इलेक्ट्रिक मोटर मौजूद होगी। इसके अलावा फ्रंट और रियर एक्सल के बीच लिथियम आयन की बैटरी होगी।

इस ऑडी कार का क्यों सबको है बेसब्री से इंतजार?

4 of 6
आर8 ई-ट्रॉन कार की तरह ये 456 बीएचपी (ब्रेक हॉर्स पावर) की क्षमता उत्पन्न कर सकती है जबकि इसकी टॉर्क 678 पाउंड प्रति फ़ीट है। ऑडी के दावे के मुताबिक इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार चार्ज होने के बाद 310 मील से ज़्यादा की दूरी तय कर सकता है।

विज्ञापन

इस ऑडी कार का क्यों सबको है बेसब्री से इंतजार?

5 of 6
हालांकि ये दावा इस बात पर निर्भर करता है कि आप इतनी ज़्यादा बीएचपी और टॉर्क का इस्तेमाल किस तरह से करते हैं। लेकिन दावा आकर्षक तो है ही। इलेक्ट्रिक एसयूवी कंसेप्ट कार का ड्रैग कॉएफिशिएंट 0.25 है। ड्रैग कॉएफिशिएंट हवा के प्रतिरोध को झेलने की झमता है जो एयरोडायनामिक्स की ख़ूबियों पर निर्भर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ऑडी कार का क्यों सबको है बेसब्री से इंतजार?

6 of 6
इसके सामने का हिस्सा एक्टिव एयरोडायनामिक्स के लिहाज से भी बेहतर है और साइड और रियर साइड भी उतनी ही प्रभावी हैं। इस कार के बारे में ज़्यादा जानकारी और सटीक तस्वीरों का कुछ इंतज़ार करना होगा। पूरी तरह से इलेक्ट्रिक ऑडी एसयूवी 2018 तक बाज़ार में आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें