टाटा की बहुप्रतीक्षित हैचबैक, जीका (Zica) कार लगभग सभी उम्मीद पर खरी उतरती नजर आ रही है। कंपनी इस कार स्पेशिफिकेशन की आधिकारिक घोषणा कर चुकी है। हाल ही में वीडियो जारी कर जल्द लॉन्च होने वाली हैचबैक जीका के इंटीरियर की झलक दिखाई है।
विज्ञापन
देखिए टाटा की नई कार जीका में क्या-क्या होगा खास
2 of 6
कंपनी इंडिका की जगह लेने वाली जीका से इस हफ्ते टाटा पर्दा हटा सकती है। माना जा रहा है कि जनवरी-2016 में कंपनी इसे लॉन्च भी कर सकती है। एक्सटीरियर पर एक नजर डाले तो फ्रंट में हनी-कॉम्ब ग्रिल, बॉडी कलर डोर हैंडल, स्वैफ्ट-बैक हैडलेंप्स, रियर वाइपर, फोग लेंप्स व सेगमेंट में पहली बार रियर पार्किंग सेन्सर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
देखिए टाटा की नई कार जीका में क्या-क्या होगा खास
3 of 6
इंटीरियर की बात करें तो जीका अपने सेगमेंट की दूसरी कारों मसलन, मारुति सुजुकी सेलेरियो और हुंडई आई-10 के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम लगती है। इसमें मल्टी इंफो डिस्प्ले यूनिट दी गई है जो गियर पोजीशन, दरवाजे खुले रहने का इंडीकेटर के अलावा कितना फ्यूल खर्च हो रहा है, इसकी जानकारी देगी।
देखिए टाटा की नई कार जीका में क्या-क्या होगा खास
4 of 6
मनोरंजन के लिए हर्मन का कनेक्टनेक्सट सिस्टम दिया गया है, जो 4-स्पीकर और 4 ट्विटर्स के साथ आएगा। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी तो है ही। अन्य फीचर्स में वॉइस कमांड की सुविधा भी मिलेगी, जो इस सेगमेंट की किसी भी कार में पहली बार दी जा रही है।
विज्ञापन
देखिए टाटा की नई कार जीका में क्या-क्या होगा खास
5 of 6
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो टाटा ज़ीका को दो नए पेट्रोल व डीजल इंजन के साथ उतारा जाएगा। पेट्रोल में 1.2-लीटर और डीजल में 1.05-लीटर इंजन दिया जाएगा। दोनों ही तीन सिलेंडर इंजन होंगे। टाटा जीका में बोल्ट और जेस्ट की तर्ज पर सिटी और ईको दो ड्राईविंग मोड दिए जाएंगे।
जीका का एक नए प्लेटफार्म पर बनाया गया है जो जेस्ट व बोल्ट से बिलकुल भी मेल नहीं खाता। हैचबैक सेगमेंट में जीका का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी सेलेरियो, हुंडई आई-10 व शेवरले बीट से होगा।