एक प्रतिष्ठा का प्रतीक मानी जाने वाली कार हिंदुस्तान एंबेसडर ने पिछले साल कार की दुनिया को अलविदा कहे दिया। लेकिन आज भी यह कार कोलकाता की सड़कों की शानदार है। इस कार को और भी आकर्षक बना दिया है। यहां के ड्राइवर धनंजय चक्रवर्ती ने। जानिए क्या खास है इस कार में।
विज्ञापन
चिलचिलाती गर्मी में भी बिना एसी ठंडी रहती है यह कार
2 of 5
कोलकाता में एंबेसडर चलाने वाले 40 वर्षी धनंजय चक्रवर्ती ने अपनी कार की रूफ पर हरी घास, रियर सीट की पीछे 8 पौधे और फ्रंट सीट के डैशबोर्ड पर ग्रीन इंटीरियर सजा रखा है। धनंजय ने इस कार को सबुज रथ का नाम दिया है। जानना चाहेंगे क्यों?
विज्ञापन
चिलचिलाती गर्मी में भी बिना एसी ठंडी रहती है यह कार
3 of 5
श्रीमान का कहना है कि तीन साल पहले उन्हें अपनी टैक्सी की पिछली सीट पर शराब की एक खाली बोतल मिली थी, जिसमें उन्होंने मनी प्लांट लगाया और आगे की सीट पर लगा लिया। टैक्सी में बैठने वाली सवारियों को यह पसंद आया और वो टैक्सी में और पौधे लगाने लगे। इस तरह साधारण एंबेडर सबुज रथ (हरी-भरी गाड़ी) कार बन गई।
चिलचिलाती गर्मी में भी बिना एसी ठंडी रहती है यह कार
4 of 5
पर्यावरण के लिए ऐसी पहल के लिए धनंजय सिर्फ कोलकाता में ही मशहूर नहीं है, उनकी यह अनोखी पहल सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी खूब तारीफें बटौर रही है। फेसबुक पर Bapi Green taxi नाम से धनंजय ने अपनी प्रोफाइल बनाई है।