कारदेखो डॉट कॉम द्वारा आयोजित अवार्ड शो 'कारदेखो एक्कॉलेड 2014' के दौरान पांच टू व्हीलर्स को अलग-अलग कैटगरी में अवार्ड से नवाजा गया है। लोगों ने अपनी पसंदीदा (100-125सीसी), (125-200सीसी), (200-500सीसी) और 500सीसी से ज्यादा पावर की इन बाइकों को चुना है। आप भी देखें एक नजर।
विज्ञापन
ये पांच हैं बाइक ऑफ द ईयर, देखें एक नजर
2 of 6
स्कूटर ऑफ द ईयर 2014: होंडा एक्टिवा स्कूटर को 77 फीसदी वोट दिए गए है। होंडा एक्टिवा ने टीवीएस स्कूटी जेस्ट, महिंद्रा गेस्टो, सुजुकी लेट्स और यामाहा अल्फा को पछाड़ा है।
विज्ञापन
ये पांच हैं बाइक ऑफ द ईयर, देखें एक नजर
3 of 6
बाइक ऑफ द ईयर 2014 (100-125सीसी): 100 से 125 सीसी सेगमेंट में पाठकों ने बजाज डिस्कवर 125 एम को बाइक ऑफ द ईयर चुना है। इस बाइक को कुछ 38 फीसदी लोगों ने वोट किया है जबकि 27 फीसदी वोट पाकर हीरो स्पलेंडर आईस्मार्ट दूसरे स्थान पर रही।
ये पांच हैं बाइक ऑफ द ईयर, देखें एक नजर
4 of 6
प्रीमियम बाइक ऑफ द ईयर 2014 (125-200सीसी): प्रीमियम बाइक में यामाहा एफजेड/एफजेड-एस एफआई वर्जन 2.0 ने बाजी मारी। इस बाइक को कुल 43 फीसदी वोट किए गए हैं। दूसरे स्थान पर यामाहा फेजर एफआई वर्जन 2.0 है।
विज्ञापन
ये पांच हैं बाइक ऑफ द ईयर, देखें एक नजर
5 of 6
एंट्री लेवल परफॉर्मेंस बाइक ऑफ द ईयर 2014 (200-500सीसी): ऑस्ट्रिया बाइक कंपनी केटीएम की केटीएम आरसी 390/आरसी 200 को बाइक ऑफ द ईयर चुना गया है। केटीएम बाइक ने इस सेगमेंट 35 फीसदी वोट हासिल किए हैं। 21 फीसदी वोट के साथ हीरो करिज्मा/करिज्मा जेडएमआर दूसरे स्थान पर रही।
परफॉर्मेंस बाइक ऑफ द ईयर 2014: हार्ले डेविडसन को 42 फीसदी वोट के साथ परफॉर्मेंस बाइक ऑफ द ईयर चुना गया है जबकि 21 फीसदी वोट के साथ बीएमडब्ल्यू एस1000आर दूसरे स्थान पर रही।