जेम्स बॉन्ड सीरीज की लेटेस्ट फिल्म 'स्पेक्टर' भारत में भले ही इस शुक्रवार को रिलीज हुई है। जबकि यूके और यूएस में ये फिल्म पहले ही रिलीज हो चुकी है।
विज्ञापन
देखिए जेम्स बॉन्ड ने कब-कब कौन सी कारें दौड़ाईं
2 of 11
फिल्म का खलनायक मिस्टर हिंक्स 'जगुआर सी-एक्स75' का इस्तेमाल करता है। इसके अलावा नई फिल्म में रोल्स रॉयस व्रेथ, लैंड रोवर डिफेंडर बिगफुट, रेंज रोवर स्पोर्ट आर, और कुछ अन्य कारें भी इस्तेमाल की गई हैं।
विज्ञापन
देखिए जेम्स बॉन्ड ने कब-कब कौन सी कारें दौड़ाईं
3 of 11
पिछले साल मार्च में लंदन में जेम्स बॉन्ड की फिल्मों में इस्तेमाल की गई कारों की प्रदर्शनी लगी थी। एस्टन मार्टिन कार का ये मॉडल जेम्स बॉन्ड की फ़िल्म 'डाय अनदर डे' में दिखाया गया था।
देखिए जेम्स बॉन्ड ने कब-कब कौन सी कारें दौड़ाईं
4 of 11
प्रदर्शनी में रखी गई गाड़ियों में सफेद रंग की 'लोटस स्पिरिट' भी है जो 'द स्पाई हू लव्ड मी' में पेश की गई थी। ये वो कार थी जो पनडुब्बी के तौर पर भी इस्तेमाल में ली जा सकती थी। कोवेंट गार्डन में लंदन फ़िल्म म्यूज़ियम में इन कारों को प्रदर्शित किया गया था।
विज्ञापन
देखिए जेम्स बॉन्ड ने कब-कब कौन सी कारें दौड़ाईं
5 of 11
इस प्रदर्शनी का नाम 'दी बॉन्ड इन मोशन' रखा गया। इस प्रदर्शनी में 007 सिरीज़ की सभी फ़िल्मों के एक्शन दृश्य और उनकी प्रतिकृतियां सजाई गई। इस तस्वीर में आप जेम्स बॉन्ड की ऑटोप्सी का एक दृश्य है देख सकते हैं जिसमें एक्रोस्टार जेट विमान ईंधन भर रहा है।
विज्ञापन
देखिए जेम्स बॉन्ड ने कब-कब कौन सी कारें दौड़ाईं
6 of 11
इसके अलावा गोल्डफ़िंगर की रॉल्स रॉयस की फ़ैटम III और एस्टन मार्टिन डीबी5 भी देखी जा सकती है। गोल्डन आई भी डिस्प्ले में रखी गई है। जैसे इस तस्वीर में आप सीन कॉनरी होंडा की थ्री व्हीलर चलाते हुए देख सकते हैं। साल 1971 में आई जेम्स बॉन्ड की ये फिल्म 'डायमंड्स आर फॉरएवर' थी।
विज्ञापन
देखिए जेम्स बॉन्ड ने कब-कब कौन सी कारें दौड़ाईं
7 of 11
ये दृश्य 'अ व्यू टू किल' का है जिसमें रोजर मूर अपने घोड़े पर से रॉल्स रॉयस सिल्वर क्लाउड पर छलांग लगा देते हैं।
देखिए जेम्स बॉन्ड ने कब-कब कौन सी कारें दौड़ाईं
8 of 11
इस सिक्रेट एजेंट को इयान फ्लेमिंग के उपन्यासों में ज़िंदगी मिली और सिनेमाई कामयाबी और शोहरत भी। ये दृश्य 1967 की फिल्म 'यू ओनली लिव ट्वाइस' का है जिसमें क्यू जेम्स बॉन्ड को लिटिल नील के बारे में बता रहे हैं। इस फिल्म में क्यू डेसमंड लेवेलिन बने थे और बॉन्ड का किरदार निभाया था सीन कॉनरी ने।
देखिए जेम्स बॉन्ड ने कब-कब कौन सी कारें दौड़ाईं
9 of 11
साल 1952 में इयान फ्लेमिंग जमाइका में छुट्टिया मना रहे थे और उन्होंने 'कैसिनो रॉयल' लिख डाली। कैसिनो रॉयल इयान फ्लेमिंग के 14 उपन्यासों और छोटी कहानियां की पहली कड़ी थी। बॉन्ड की फिल्म 'ऑन हर मजेस्टीज सिक्रेट सर्विस' की में प्रयोग की गई फोर्ड मरकरी कूगर कार।
देखिए जेम्स बॉन्ड ने कब-कब कौन सी कारें दौड़ाईं
10 of 11
जेम्स बॉन्ड सिरीज़ की आखिरी फिल्म 'स्काईफॉल' ने 103 मिलियन पाउंड की कमाई के साथ ब्रिटेन के सिनेमाई इतिहास में कामयाबी के झंडे गाड़ दिए। सैम मेंडेस के निर्देशन में बनी और डेनियल क्रेग अभिनीत इस फिल्म को 2013 के बेहतरीन ऑरिजिनल म्यूजिक के लिए ऑस्कर से नवाजा गया।
बॉन्ड सिरीज़ की पहली फिल्म 'डॉक्टर नो' इसके दस साल बाद रिलीज हुई। और इसे जबरदस्त कामयाबी मिली। साल 2002 में 'आई डाय अनदर डे' के एक दृश्य में पियर्स ब्रॉसनैन 'स्किडू एमएक्स 2- आरईवी स्पोर्ट' चलाते हुए।