फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू के इस कमाल के हेलमेट को जरूर खरीदना चाहेंगे आप

विज्ञापन
1 of 6
जर्मन बाइक कंपनी बीएमडब्ल्यू मोटोर्रेड ने टेक शो सीईएस 2016 में अपने दो प्रोटोटाइप इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, साइड व्यू असिस्ट और डायनैमिक ब्रेक लाइट को प्रदिर्शत किया है। इस सिस्टम के जरिए बाइक सवार को बहुत दूर के दृश्य भी दिखाई दे सकते हैं। सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए हेड-अप-डिस्प्ले (HUD) हेलमेट में लेजर लाइट की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू के इस कमाल के हेलमेट को जरूर खरीदना चाहेंगे आप

2 of 6
कंपनी ने लास वेगास में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो के दौरान इनका प्रदर्शन किया है। बीएमडब्ल्यू ने अपनी मोटरसाइकिल के लिए नए कॉन्सेप्ट सिस्टम के साथ-साथ अपनी कारों के लिए आईविजन कॉन्सेप्ट (ivision)और एयर टच इशारे पर नियंत्रण होनी तकनीक को भी शोकेस किया है।
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू के इस कमाल के हेलमेट को जरूर खरीदना चाहेंगे आप

3 of 6
नए लेजर लाइट हेडलैम्प शुद्ध सफेद रोशनी प्रदान करते हैं और अपने हाई बीम की वजह से 1968 फीट तक पहुंचने में सक्षम है, जो सामान्य हेडलैम्प के मुकाबले दोगुना है। हालांकि कंपनी ने अभी तक लेजर लाइज के जरिए होने वाली बिजली की खपत की कोई जानकारी नहीं दी है क्योंकि इस कॉन्सेप्ट पर अभी काम चल रहा है। कंपनी के मुताबिक, इस लाइट का इस्तेमाल करना महंगा भी हो सकता है, लेकिन निश्चित रूप से भविष्य में उपलब्ध कराई जाएगी।

बीएमडब्ल्यू के इस कमाल के हेलमेट को जरूर खरीदना चाहेंगे आप

4 of 6
HUD सिस्टम को कुछ इस तरह तैयार किया गया है कि बाइक चालने वाले व्यक्ति को मोटरसाइकिल के इंस्‍ट्रोमेंट देखने की जरूरत नहीं होगी। दाहिनी आंख के सामने दिया गया डिस्‍प्ले आवश्यक जानकारी जैसे स्पीड, तापमान, गियर, ईंधन स्तर बताने में सक्षम है।
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू के इस कमाल के हेलमेट को जरूर खरीदना चाहेंगे आप

5 of 6
इसके अलावा हेलमेट में रियरव्‍यू कैमरा भी दिया गया है इसलिए रियरव्यू मिरर की भी जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा अन्य काम के फीचर सवार की आवश्यकता के आधार पर शामिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू के इस कमाल के हेलमेट को जरूर खरीदना चाहेंगे आप

6 of 6
इस सिस्‍टम में एक मिनी कंप्यूटर और स्पीकर की भी सुविधा दी गई है जिसको वायरलेस तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है। हेलमेट के पीछे की ओर दो बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जो 5 घंटे का बैकअप देने में सक्षम हैं। आने वाले वर्षों में इसको बाजार में उतारा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें