BMW ने भारत में उतारी सबसे स्पेशल 1170सीसी बाइक
Fri, 18 Jul 2014 02:53 PM IST
एस1000आर बाइक लॉन्च करने के बाद बीएमडब्ल्यू ने भारतीय बाजार में अपनी बाइक का सबसे खास मॉडल आर नाइन टी (RnineT) उतारा है।
BMW ने भारत में उतारी सबसे स्पेशल 1170सीसी बाइक
इस बाइक की कीमत 23.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम मुंबई) है। जबकि मुंबई में ऑन रोड इसकी कीमत करीब 27 लाख रुपए है।
BMW ने भारत में उतारी सबसे स्पेशल 1170सीसी बाइक
बीएमडब्ल्यू आर नाइन टी स्टील ट्यूबलर फ्रेम पर तैयार की गई है, जिसमें रियर पैनल पर डीटैचएबल चेसिस डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है।
BMW ने भारत में उतारी सबसे स्पेशल 1170सीसी बाइक
कंपनी ने इसमें 1170सीसी, एयर/ऑयल कूल्ड, बॉक्सर इंजन का इस्तेमाल किया है जो 108.5बीएचपी पावर और 119 एनएम टॉर्क देता है।
BMW ने भारत में उतारी सबसे स्पेशल 1170सीसी बाइक
बीएमडब्ल्यू आर नाइन टी की टॉप स्पीड 200किमी प्रति घंटा है। कंपनी का दावा है कि ये 22.22 किमी प्रति लीटर माइलेज देने में सक्षम है।
BMW ने भारत में उतारी सबसे स्पेशल 1170सीसी बाइक
कंपनी ने सभी जानकारी के लिए रॉउड शेप में स्पीडोमीटर और डिजिटल डिस्प्ले की सुविधा दी है।
BMW ने भारत में उतारी सबसे स्पेशल 1170सीसी बाइक
1170सीसी, एयर/ऑयल कूल्ड, बॉक्सर इंजन अपनी विश्वसनीयता और पावर के लिए ही जाना जाता है।
BMW ने भारत में उतारी सबसे स्पेशल 1170सीसी बाइक
बीएमडब्ल्यू आर नाइन टी की रियर सीट को सिंगल ड्राइव या किसी के साथ में ड्राइव करने के हिसाब से सेट किया जा सकता है। तस्वीर देखे कर स्पष्ट समझ सकते हैं।