फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई बजाज पल्सर ने किया सबको सरप्राइज, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 5
इंडियन टू व्हीलर कंपनी बजाज ने अपने प्रशंसकों एक बार फिर सरप्राइज किया है। लंबे समय से चर्चा थी कि कंपनी बजाज पल्सर 200एसएस लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अब इस बाइक का नाम बदल दिया है। कंपनी ने नई बाइक की कुछ रहस्यमय तस्वीरें जारी की है इसमें बाइक का नाम 'पल्सर आरएस 200' (Pulsar RS200) किया गया है।
विज्ञापन

नई बजाज पल्सर ने किया सबको सरप्राइज, तस्वीरें

2 of 5
बजाज नई पल्सर आरएस200 को 27 मार्च, 2015 को लॉन्च करने वाली है। कुछ डीलर्स ने नई पल्सर की प्रीबुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी पल्सर आरएस200 को एबीएस और नॉन एबीएस दो वैरिएंट में लॉन्च करेगी।

विज्ञापन

नई बजाज पल्सर ने किया सबको सरप्राइज, तस्वीरें

3 of 5
साल 2015 में जिन बाइक्स का सबसे ज्यादा इंतजार है, उन बाइक में बजाज की नई पल्सर आरएस200 है। ये फेयर्ड स्पोर्ट बाइक है जो दिखने में यामाहा आर15 की तरह है। नई Bajaj Pulsar RS200 में पल्सर220 की तरह ही फ्रंट काउल पर रियर व्यू मिरर दिए गए हैं। इसके अलावा ‌स्पिलिट सीट, 10 स्पॉक अलॉय व्हील, मस्क्युलिन फ्यूल टैंक दिया गया है।

नई बजाज पल्सर ने किया सबको सरप्राइज, तस्वीरें

4 of 5
बजाज की इस पहली फुल फेयर्ड बाइक में पल्सर 200एनएस वाला 199.5 सीसी, 4 वॉल्व, 6 स्पीड ट्रांसमिशन वाला इंजन दिया जा रहा है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्‍शन और ट्रिपल स्पार्क टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जो 23.52पीएस पावर और 18.3एनएम टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई बजाज पल्सर ने किया सबको सरप्राइज, तस्वीरें

5 of 5
कंपनी ने अभी बजाज पल्सर आरएस200 की कीमत का खुलासा नहीं किया है, माना जा रहा है कि इसकी कीमत 1.20 – 1.30 लाख रुपए तक हो सकती है। एंट्री लेवल फेयर्ड बाइक में बजाज पल्सर 200एसएस का मुकाबला यामाहा आर15, हीरो करिज्मा जेडएमआर और केटीएम आरसी 200 जैसी बाइक से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें