हार्ले डेविडसन शोरूम पर एक व्यक्ति खुद को संभावित ग्राहक के तौर पर प्रस्तुत करता है। हार्ले डेविडसन स्ट्रीट 750 मोटरसाइकिल की टेस्ट ड्राइव लेने के लिए बाइक पर सवार होकर बाहर निकलता है और फिर चोर के रूप में बाइक लेकर निकल जाता है।
विज्ञापन
टेस्ट ड्राइव के बहाने शोरूम से चोरी की हार्ले डेविडसन स्ट्रीट 750
2 of 4
रिपोर्ट की मुताबिक आंध्र प्रदेश की राजधनी हैदराबाद में टेस्ट ड्राइव के बहाने 6 लाख रुपए की कीमत वाली बाइक हार्ले डेविडसन स्ट्रीट 750 चोरी की गई है। व्यक्ति ने टेस्ट ड्राइव की इच्छा जताई और उसको इस बात की इजाजत दे दी गई। इसके बाद वह लेकर चला गया लेकिन वापस नहीं आया।
विज्ञापन
टेस्ट ड्राइव के बहाने शोरूम से चोरी की हार्ले डेविडसन स्ट्रीट 750
3 of 4
शोरूम मैनेजर का कहना है कि आरोपी ने अपना नाम सैय्यद ताहिर और खुद को सॉफ्टवेयर इंजीरियर बताया था। इसके बाद वह टेस्ट ड्राइव के लिए बाइक लेकर गया तो उसके साथ शोरूम के एक कर्मचारी ने कुछ दूरी तक पीछा भी किया। लेकिन पावरफुल बाइक रफ्तार के आगे वह आरोपी को नहीं पकड़ सका। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
टेस्ट ड्राइव के बहाने शोरूम से चोरी की हार्ले डेविडसन स्ट्रीट 750
4 of 4
हार्ले डेविडसन स्ट्रीट 750 749सीसी लिक्वड कूल्ड, रेजल्यूशन एक्स, वी ट्विन इंजन के साथ काम करती है। ये 4000 आरपीएम पर 60एनएम अधिकतम टार्क डीलिवर करती है। कंपनी ने इसमें 750 सीसी क्षमता का 13.1 लीटर इंजन इस्तेमाल किया है।