ऐसा बिलकुल नहीं हैं कि केवल पुरुष के लिए ही स्टाइलिश, आकर्षक और पावरफुल बाइक उपलब्ध हैं, जिन पर सवार होकर वे मजे ले सकते हैं। बाजार में महिलाओं के लिए भी कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। हम यहां कुछ ऐसे ही सबसे खूबसूरत दो पहिया वाहन की बात कर रहे हैं जो खासतौर पर महिलाओं के लिए डिजाइन किए गए हैं।
विज्ञापन
महिलाओं के लिए 5 सबसे स्टाइलिश स्कूटर, खूबसरती तो देखिए
2 of 6
होंडा डियो: जापानी कंपनी होंडा ने 2015 होंडा डियो में नए स्टिकर, साइड पैनल ग्राफिक्स और स्पॉर्टी लोगो का इस्तेमाल किया है। साथ ही यह नए डुअल टोन कलर के साथ है। यह109 सीसी एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ 8bhp पावर और अधिकतम 8.7Nm टॉर्क देने में सक्षम है। डियो 60 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।
विज्ञापन
महिलाओं के लिए 5 सबसे स्टाइलिश स्कूटर, खूबसरती तो देखिए
3 of 6
सुजुकी लेट्स: सुजुकी ने किफायती स्कूटर सेगमेंट में इस 110सीसी का स्कूटर को उतारा है। यह 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर इंजन, सेल्फ स्टार्ट और मेंटनेंस फ्री बैटरी, फ्यूल कैपेसिटी- 5.2 लीटर, ड्रम ब्रेक और 112.8 सेमी क्यूब का डिस्प्लेसमेंट के साथ है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर 63 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।
महिलाओं के लिए 5 सबसे स्टाइलिश स्कूटर, खूबसरती तो देखिए
4 of 6
यामाहा रे: यामाहा ने अपने लोकप्रिय स्कूटर का "रे प्रेशियस" वर्जन लॉन्च किया है। यामाहा ने 2012 में स्कूटर सेगमेंट में लड़कियों के लिए "रे" को उतारा था। यामाहा रे प्रेशियस एडिशन को ब्लैक पेंट और बॉडी पर व्हाइट व पिंक का ग्राफिक्स दिए गए हैं। पिछले रे के ही तरह इस स्कूटर में भी कंपनी ने 113 सीसी एयर कूल्ड 4 स्टॉक एसओएचसी इंजन का इस्तेमाल किया है, जो कि स्कूटर को 7 हार्स पॉवर देने में सक्षम है।
विज्ञापन
महिलाओं के लिए 5 सबसे स्टाइलिश स्कूटर, खूबसरती तो देखिए
5 of 6
टीवीएस जेस्ट: टीवीएस स्कूटी जेस्ट 109.7 सीसी सीवीटी-आई इंजन पर काम करता है। इस इंजन का इस्तेमाल कंपनी ने वीगो और जुपिटर में भी किया है। ये 7.9 बीएचपी अधिकतम पावर और 8.7 एनएम अधिकतम टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि स्कूटी जेस्ट 62 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देती है।
महिलाओं के लिए 5 सबसे स्टाइलिश स्कूटर, खूबसरती तो देखिए
6 of 6
इटली के खूबसूरत स्कूटर ब्रैंड वेस्पा ने भारतीय बाजार में दो नए वेरिएंट एसएक्सएल (एसएक्सएल) और वीएक्सएल (वीएक्सएल) उतारे हैं। भारत में 125 सीसी से 150 सीसी पावर चार वेरिएंट उतार चुकी है। वेस्पा एसएक्सएल में डिजिटल इंस्ट्रोमेंट कस्टर दिया गया है जबकि वीएक्सएल नए इंस्ट्रोमेंट कस्टर और 5 स्पोक अलॉय व्हील्स के साथ है।