संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 1275 सबसे अमीर व्यक्ति रहते हैं जिनकी निजी संपत्ति संयुक्त रूप से 255 अरब डॉलर (करीब 16 हजार अरब रुपए) है। ग्लोबल वेल्थ इंटेलिजेंस एंड प्रोस्पेक्टिंग फर्म वेल्थ एक्स के अनुसार अल्ट्रा हाई नेट वर्थ (यूएचएनडब्ल्यू) वाले व्यक्ति मध्य पूर्व की कुल अमीर जनसंख्या के 20 फीसदी हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं। (एजेंसी/लंदन)
विज्ञापन
यूएई के 1275 सबसे अमीरों के पास 16 हजार अरब रुपए की संपत्ति
2 of 5
1275 अति धनी व्यक्तियों में से करीब एक हजार लोग सिर्फ दो शहरों अबू धाबी (450) और दुबई (495) से हैं। अति धनी व्यक्तियों वाले देशों की वेल्थ एक्स की वैश्विक सूची में यूएई 22वें स्थान पर है। इस सूची में यूएई सऊदी अरब (17वें) से पीछे और कुवैत (32वें) से आगे है।
विज्ञापन
यूएई के 1275 सबसे अमीरों के पास 16 हजार अरब रुपए की संपत्ति
3 of 5
वेल्थ एक्स के मध्य पूर्व के निदेशक डेविड एविट ने कहा कि पिछले साल यूएई के बाजार में 20 फीसदी की गिरावट के बावजूद हमारा अध्ययन यह दर्शाता है कि 2015 में यूएचएनडब्ल्यू वाले व्यक्तियों ने इस आर्थिक पृष्ठभूमि को चुनौती देते हुए अपनी संपत्ति में बढ़ोतरी की है।
यूएई के 1275 सबसे अमीरों के पास 16 हजार अरब रुपए की संपत्ति
4 of 5
अध्ययन में यह पाया गया कि 57 फीसदी यूएचएनडब्ल्यू आबादी ने उद्यमिता के जरिये अपनी किस्मत संवारी है। इनमें से महज 8 फीसदी ही ऐसे लोग हैं जिन्हें पूरी तरह विरासत में संपत्ति मिली है।