ऑटो कंपनी टोयोटा ने अपनी इंडोनेशियन डीलरशिप के जरिए एक वीडियो और तस्वीरें जारी की हैं, इसमें प्रीमियम एमपीवी 2016-इनोवा की जानकारी दी है। इसमें अपग्रेड इनोवा के एक्सटीरियर, इंटीरियर व फीचर्स को दिखाया गया है।
विज्ञापन
देखिए कैसी होगी नई टोयोटा इनोवा, जानिए खूबियां
2 of 7
वीडियो में दिखाई गई नई इनोवा को पिछले वेरिएंट के मुकाबले एक रिफ्रेश लुक दिया गया है, वहीं एक्सटीरियर में कर्व लाइनों को बखूबी इस्तेमाल हुआ है।
विज्ञापन
देखिए कैसी होगी नई टोयोटा इनोवा, जानिए खूबियां
3 of 7
ऐसा माना जा रहा है कि इनोवा के इस अपग्रेड वर्जन को भारत में फरवरी 2015 में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो शो में दिखाया जाएगा। टोयोटा की इस पॉपुलर एमपीवी कार को ब्रॉशर और रोड टेस्टिंग के जरिए दिखाया जा चुका है। इसे 23 नवंबर 2015 को ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है।
देखिए कैसी होगी नई टोयोटा इनोवा, जानिए खूबियां
4 of 7
टोयोटा इनोवा 2016 के इंटीरियर और एक्सटीरियर को साफ तौर पर देखा जा सकता है। इससे पहले टोयोटा इंडोनेशिया की ओर से एक वीडियो जारी कर इस कार की जानकारी दी गई थी। 2016 इनोवा कार को नया डिजाइन दिया गया है। यह डिजाइन कोरोला एलटिस और नेक्सट जनरेशन फॉर्च्युनर के इंटीरियर और एक्सटीरियर से मिलती जुलती ही है।
विज्ञापन
देखिए कैसी होगी नई टोयोटा इनोवा, जानिए खूबियां
5 of 7
2016-टोयोटा इनोवा के एक्सटीरियर में ड्यूल बैरल प्रोजेक्टर हैडलैंप्स के साथ एलईडी डीआरएल, बड़ी होरीजोनटल क्रॉम बार ग्रिल, व्हील आर्क के साथ साइड प्रोफाइल में नए अलॉय व्हील लगाए गए हैं।
विज्ञापन
देखिए कैसी होगी नई टोयोटा इनोवा, जानिए खूबियां
6 of 7
वहीं इंटीरियर में नए टचस्क्रीन इंफोनमेंट सिस्टम, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, स्मार्ट कीलैस एंट्री के साथ बेहतर स्क्रीन रिज्ल्यूशन, नया डैशबोर्ड, स्टीयरिंग व्हील, एंबीट लाइटिंग, कैप्टन सीट, स्मार्ट स्टोरेज स्पेस और कप होल्डर जैसे कई फीचर्स को शामिल किया गया है।
पावर की बात करें तो इस नई एमपीवी को पहले से अधिक पावरफुल 2.4-लीटर टर्बोचार्जड डायरेक्ट इंजेक्शन इंजन से सजाया गया है जो 149 बीएचपी पावर और 342 एनएम टॉर्क जनरेट करेगा। दूसरी ओर, ग्लोबली नेक्सट जनरेशन इनोवा में डीजल इंजन के साथ ही 2.0-लीटर का वीवीटीआई पेट्रोल इंजन भी दिया जाएगा।