फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा ने लॉन्च किए पांच नए मॉडल, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 6
दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपने लोकप्रिय वाहनों को अपडेट कर 2015 मॉडल के तौर लॉन्च किया है। कंपनी ने होंडा डिओ, होंडा ड्रीम नियो, होंडा ड्रीम युगा, होंडा एक्टिवा और होंडा सीबी शाइन को नए ग्राफिक्स और कलर के साथ उतारा है। ये नए मॉडल मार्च 2015 में डीलर्स के पास उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

होंडा ने लॉन्च किए पांच नए मॉडल, देखें तस्वीरें

2 of 6
भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली 125 सीसी बाइक होंडा सीबी शाइन भी नए लुक, नए ग्राफिक्स, साइड पैनल, टेल लाइट, फ्यूल टैंक और अलॉय व्हील के साथ उपलब्‍ध होगी। कंपनी ने इसको चार नए रंगों में उतारा है। सीबी शाइन 124.7 सीसी, एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर एसआई इंजन के साथ है।
विज्ञापन

होंडा ने लॉन्च किए पांच नए मॉडल, देखें तस्वीरें

3 of 6
मोटरसाइकिल के साथ होंडा में अपना लोकप्रिय ऑटोमैटिक स्कूटर होंडा एक्टिवा 3जी (थर्ड जेनरेशन) भी उतारा है। कंपनी ने नए एक्टिवा की कीमत 48,852 रुपए (दिल्ली एक्स शोरूम) तय की है। इसके कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।

होंडा ने लॉन्च किए पांच नए मॉडल, देखें तस्वीरें

4 of 6
कंपनी ने 2015 होंडा डिओ में नए स्टिकर, साइड पैनल ग्राफिक्स और स्पॉर्टी लोगो का इस्तेमाल किया है। साथ ही यह नए डुअल टोन कलर के साथ उपलब्‍ध होगा।
विज्ञापन

होंडा ने लॉन्च किए पांच नए मॉडल, देखें तस्वीरें

5 of 6
होंडा ड्रीम युगा नए काउल, नए ग्राफिक्स, साइड पैनल, ‌फ्यूल टैंक के साथ है। यह तीन नए रंगों में इस महीने के अंत उपलब्‍ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

होंडा ने लॉन्च किए पांच नए मॉडल, देखें तस्वीरें

6 of 6
ड्रीम युगा की तरह ड्रीम नियो में भी नए ग्राफिक्स और स्टिकर का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें